वैश्विक तनावों के बीच लगातार तीसरे सप्ताह गिरा बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स में आई 0.36 प्रतिशत तक की गिरावट

IANS | August 29, 2026 2:02 PM

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक ब्याज दरों की दिशा को लेकर बनी अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के बीच भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की। हालांकि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में मजबूत वापसी देखने को मिली, लेकिन साप्ताहिक आधार पर प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे।

सीबीजी कीमत बढ़ोतरी से सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा बड़ा बोझ, सरकार ने आशंकाओं को किया खारिज

IANS | August 29, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को उन आशंकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि गोबरधन योजना के तहत संपीड़ित जैव गैस (सीबीजी) की संशोधित खरीद कीमत से सीएनजी और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं पर बड़ा अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ सकता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह के आकलन असंगत मान्यताओं पर आधारित हैं और वास्तविक प्रभाव काफी सीमित रहेगा।

सरकार ने शुरू की केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियां, पूर्व-बजट बैठकें 12 अक्टूबर 2026 से होंगी शुरू

IANS | August 29, 2026 1:18 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्रालय ने बजट प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और समयसीमा तय करते हुए बजट परिपत्र (बजट सर्कुलर) जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपने व्यय अनुमान और योजनागत आवश्यकताओं का विस्तृत ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने शिकागो में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

IANS | August 29, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अमेरिका के शिकागो में आयोजित एक उच्चस्तरीय बिजनेस गोलमेज बैठक में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को भारत में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियां जब अपनी आपूर्ति शृंखलाओं और निवेश रणनीतियों का पुनर्मूल्यांकन कर रही हैं, ऐसे समय में भारत उन्हें बाजार, प्रतिभा, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और निरंतर सुधारों का अनूठा संयोजन प्रदान करता है।

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

IANS | August 29, 2026 9:27 AM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप नौकरी के साथ कारोबार, पेशे या स्वतंत्र रूप से काम करके कमाई करते हैं, तो आपके लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। बिना कर ऑडिट वाली कारोबारी या पेशेवर आय रखने वाले करदाताओं को 31 अगस्त 2026 तक अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। वहीं, जिन कारोबारियों और पेशेवरों के खातों का कर ऑडिट जरूरी है, उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। ऐसे करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि उनकी आय और वित्तीय स्थिति के आधार पर कौन-सा रिटर्न फॉर्म लागू होगा।

संचार साथी पोर्टल की बड़ी सफलता, जुलाई में 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद: सरकार

IANS | August 28, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की प्रमुख नागरिक-केंद्रित पहल 'संचार साथी' ने जुलाई 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 77,692 खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट बरामद करने में मदद की है। संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह पहली बार है जब इस मंच के जरिए एक ही महीने में बरामद किए गए मोबाइल फोनों की संख्या 75,000 के आंकड़े को पार कर गई है।

दुबई में भारतीय कंपनियों का बढ़ता दबदबा, जून तक सक्रिय भारतीय कंपनियों की संख्या 85,841 पहुंची: दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष

IANS | August 28, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दुबई और भारत के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष मोहम्मद अली राशिद लूता ने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के अंत तक दुबई चैंबर के सक्रिय सदस्यों के रूप में पंजीकृत भारतीय कंपनियों की संख्या बढ़कर 85,841 हो गई है। वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान ही 7,579 नई भारतीय कंपनियां दुबई चैंबर से जुड़ीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

IANS | August 28, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की औद्योगिक गतिविधियों ने जुलाई 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में जुलाई के दौरान 6.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान विनिर्माण क्षेत्र का रहा, जिसने देश के औद्योगिक उत्पादन को मजबूती प्रदान की।

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; लैंडिंग के दौरान फटा एलायंस एयर विमान का टायर, सभी यात्री सुरक्षित

IANS | August 28, 2026 6:34 PM

बिलासपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9आई613 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिससे कुछ देर के लिए विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज

IANS | August 28, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़े 34,615 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 51.75 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज कर दी है। एजेंसी ने कहा कि यह राशि अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से संबंधित है और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान इसका पता चला है।