भारत को वित्त वर्ष 35 तक करीब 1.5 अरब स्क्वायर फीट प्राइवेट एजुकेशन इन्फ्रा की होगी आवश्यकता: रिपोर्ट

IANS | October 30, 2026 2:54 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को वित्त वर्ष 35 तक करीब 1.5 अरब स्क्वायर फीट अतिरिक्त प्राइवेट एजुकेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होगी। इससे देश में रियल एस्टेट डेवलपर्स और संस्थागत निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग एयरोस्पेस, रिसर्च और इनोवेशन में बढ़ाएंगे सहयोग

IANS | October 30, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एयरोस्पेस, अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में दी गई।

भारत को 500 गीगावाट के क्लीन एनर्जी लक्ष्य को पाने के लिए वित्त और टेक्नोलॉजी पर करना होगा फोकस: इंडस्ट्री

IANS | October 30, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को अपने 500 गीगावाट की क्लीन एनर्जी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जलवायु निवेश, अनुकूलन वित्त (अडैप्टेशन फाइनेंस), टेक्नोलॉजी सहयोग और औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह जानकारी तुर्किए में होने वाली कॉप31 क्लाइमेंट समिट से पहले इंडस्ट्री चैम्बर्स की ओर से दी गई।

गिग और असंगठित श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र ने सामाजिक सुरक्षा बोर्डों का किया गठन

IANS | October 30, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र, गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्डों (सोशल सिक्योरिटी बोर्ड) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये बोर्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत गठित किए गए हैं और इनका उद्देश्य करोड़ों असंगठित श्रमिकों, गिग वर्कर्स तथा प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए कल्याणकारी योजनाओं की सिफारिश और निगरानी करना होगा।

आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर सियासी घमासान, वित्त मंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी के आरोपों का किया पलटवार

IANS | October 30, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार के आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश के औद्योगिक विकास के लिए आईडीबीआई जैसे संस्थानों की स्थापना की थी, जबकि मौजूदा सरकार लाभ में चल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बेच रही है।

अदाणी एयरपोर्ट्स-आईएचसीएल साझेदारी से असम में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

IANS | October 30, 2026 12:20 PM

गुवाहाटी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की नई साझेदारी के तहत गुवाहाटी में देश के तीन प्रमुख हॉस्पिटैलिटी ब्रांड ताज, गेटवे और जिंजर अपने होटल स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निवेश असम की बढ़ती आर्थिक क्षमता और राज्य में बढ़ते निवेशक विश्वास का स्पष्ट संकेत है।

दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, गोल्ड 0.59 प्रतिशत टूटा तो सिल्वर 3,700 रुपए गिरी

IANS | October 30, 2026 11:48 AM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। अमेरिका में महंगाई के अपेक्षा से अधिक रहने, फेडरल रिजर्व के दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की संभावनाओं और ऊंची बॉन्ड यील्ड के चलते एमसीएक्स पर गोल्ड और सिल्वर में 3,000 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। इसका फायदा फिलहाल धनतेरस और दिवाली से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

पीएनबी ग्रेटर नोएडा फ्रॉड: बैंक ने खाताधारकों के शिकायतों का लिया संज्ञान, अब तक 43 लाख रुपए का किया निपटारा

IANS | October 30, 2026 11:00 AM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ग्रेटर नोएडा शाखा में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और बचत खातों से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही है। बैंक ने शुक्रवार को बताया कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है और अब तक 43 लाख रुपए के दावों का निपटारा किया जा चुका है।

भारत के एफटीए से वैश्विक जीडीपी के 76 प्रतिशत बाजार तक पहुंच, निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: पीयूष गोयल

IANS | October 30, 2026 10:25 AM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के कारण देश को अब लगभग 115 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक अर्थव्यवस्था के 76 प्रतिशत हिस्से तक वरीयता प्राप्त बाजार पहुंच मिल रही है। उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में आठ अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों पर भी बातचीत कर रहा है, जिनके जुड़ने से लगभग 15 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंच मिल सकती है।

वैश्विक दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त

IANS | October 30, 2026 9:53 AM

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनावों को लेकर नई चिंताओं के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट खुला।