भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का औसत एयूएम वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 14.1 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | October 28, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 4.9 प्रतिशत और सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत बढ़कर 89.51 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य, भारत बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का वैश्विक केंद्र

IANS | October 28, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने 2030 तक प्रतिवर्ष 50 लाख मीट्रिक टन (5 एमएमटी) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, यह पहल देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और भारत को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपए के गबन से खाताधारकों में चिंता का माहौल, बैंक ने दिया पैसा सुरक्षित होने का भरोसा

IANS | October 28, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कथित वित्तीय घोटाले की खबर सामने आने के बाद खाताधारकों के बीच चिंता बढ़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में 35 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक शाखा पहुंचने लगे और अपनी जमा पूंजी को लेकर सवाल उठाने लगे। कई खाताधारकों का कहना है कि उनकी एफडी और खातों में जमा रकम अचानक गायब दिखाई दे रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अदाणी पोर्ट्स की आय दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ी, वित्त वर्ष 27 के लिए ईबीआईटीडीए गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाया

IANS | October 28, 2026 1:44 PM

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था।

पीयूष गोयल ने लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस से की मुलाकात, भारत-ईएफटीए साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

IANS | October 28, 2026 12:53 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत दौरे पर आए लिकटेंस्टीन के युवराज (हेरिडिटरी प्रिंस) एलोइस से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत में विशेष रूप से भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच लागू व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के तहत सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू

IANS | October 28, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और मेक्सिको ने आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (प्रीफ्रेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट-पीटीए) के लिए औपचारिक रूप से वार्ता शुरू कर दी है। दोनों देशों ने इसके लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए, जिससे व्यापार समझौते पर बातचीत का रास्ता साफ हो गया है।

सऊदी रिफाइनरी पर हमले से उछला कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर के पार; वैश्विक सप्लाई पर बढ़ी चिंता

IANS | October 28, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को तेज उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक को मिसाइल से निशाना बनाया, जिसके बाद तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गईं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल महंगा हो गया।

चक्रवात 'अर्नब' के चलते कई उड़ानें रद्द, सरकार ने एयरलाइंस को जारी की एडवाइजरी

IANS | October 28, 2026 10:34 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के तट से टकराने के बाद नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस और हवाईअड्डा संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि सभी एयरलाइंस खराब मौसम से जुड़े परिचालन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, उड़ानों में देरी या रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को समय पर जानकारी दें तथा री-बुकिंग और रिफंड से जुड़े नियमों का पालन करें।

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

IANS | October 28, 2026 10:16 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के समुद्री और जहाज निर्माण क्षेत्र में निवेश तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए साइप्रस की लगभग 25 प्रमुख कंपनियां नवंबर में भारत का दौरा करेंगी। इन कंपनियों के प्रतिनिधि शिपिंग, शिप मैनेजमेंट, समुद्री प्रौद्योगिकी और उससे जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं का आकलन करेंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

IANS | October 28, 2026 9:57 AM

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के चलते हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार सातवां दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।