भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ा रहे बातचीत, इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: केंद्र

IANS | August 30, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और चिली ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। दोनों देश व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से 'व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते' (सीईपीए) के लिए बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.61, 3.833 और 4 को लेकर तेज हुई चर्चा, जानिए कितना बढ़ सकता है वेतन

IANS | August 30, 2026 10:42 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। 3 सितंबर को आयोग के गठन के 10 महीने पूरे होने जा रहे हैं और देशभर में विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श का दौर जारी है। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं और इसे अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। वेतन संशोधन, भत्तों, पेंशन और अन्य सेवा संबंधी मामलों के बीच सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी तय होती है।

एचडीएफसी बैंक के एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त, दोबारा नियुक्ति से किया इनकार

IANS | August 29, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) शशिधर जगदीशन ने एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति नहीं लेने का निर्णय किया है। बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जगदीशन 26 अक्टूबर 2026 को बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

जीएसटी 2.0 की ओर बढ़ता भारत: कर व्यवस्था के दूसरे दशक को आकार दे सकते हैं ये 6 बड़े सुधार

IANS | August 29, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के लगभग एक दशक बाद अब भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक नए चरण में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण चरण साबित हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में दरों के तर्कसंगतीकरण से आगे बढ़कर कर विवादों को कम करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट व्यवस्था को मजबूत बनाने, पुराने कर क्रेडिट से जुड़े मुद्दों को हल करने और प्रौद्योगिकी-आधारित अनुपालन प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

एफएसएसएआई की एक और बड़ी कार्रवाई: एवरेस्ट और लालजी गोधू पर मिश्रित हींग पाउडर बेचने पर लगाया प्रतिबंध

IANS | August 29, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के दो प्रमुख मसाला ब्रांड एवरेस्ट और लालजी गोधू की कम्पाउंडेड यानी मिश्रित हींग की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जब जांच में दोनों कंपनियों के हींग उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

अदाणी ग्रुप के एपीएसईजेड मुंद्रा को पर्यावरणीय स्थिरता के लिए मिला 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड

IANS | August 29, 2026 5:57 PM

अहमदाबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मुंद्रा पोर्ट को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21वें एक्ससीड पर्यावरण पुरस्कार 2026 के तहत पर्यावरणीय स्थिरता श्रेणी में प्रदान किया गया।

अमेरिकी फेड के सख्त रुख से कीमती धातुओं पर रहा दबाव, एक हफ्ते में सोना 0.64 प्रतिशत गिरा तो चांदी 1.12 प्रतिशत फिसली

IANS | August 29, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और अपेक्षा से अधिक मजबूत आर्थिक आंकड़ों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में इस सप्ताह दबाव बना रहा। सप्ताह भर के कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं चांदी में कमजोरी देखने को मिली।

मजबूत कैपेक्स और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ से जुलाई में औद्योगिक उत्पादन को मिली गति: विशेषज्ञ

IANS | August 29, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जुलाई 2026 में भारत के औद्योगिक उत्पादन में दर्ज 6.7 प्रतिशत की वृद्धि को अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत बताया है। उनका मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, ऊंची ऊर्जा कीमतों और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद देश में विनिर्माण गतिविधियों और निवेश आधारित विकास ने औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती प्रदान की है।

बंगाल बेसिन में ओएनजीसी की पहली व्यावसायिक खोज उत्पादन के करीब पहुंची: हरदीप पुरी

IANS | August 29, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के अशोकनगर क्षेत्र में ओएनजीसी की पहली व्यावसायिक हाइड्रोकार्बन खोज अब उत्पादन और व्यावसायिक दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण तक पहुंच गई है। उन्होंने इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

भारत और अर्जेंटीना ने आर्थिक संबंधों को दी नई मजबूती; लिथियम, फार्मा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

IANS | August 29, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अर्जेंटीना ने अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ब्यूनस आयर्स में आयोजित भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2025 की अर्जेंटीना यात्रा के दौरान तय किए गए रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की गई और दोनों देशों ने व्यापार तथा निवेश सहयोग को और विस्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।