भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स करीब 1 प्रतिशत फिसला; आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

IANS | April 22, 2026 4:01 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

महाराष्ट्र स्कूटर्स का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 92 प्रतिशत गिरा

IANS | April 22, 2026 3:55 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र स्कूटर्स का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 92.23 प्रतिशत कम होकर 4.01 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 51.63 करोड़ रुपए पर था।

टेस्ला ने भारत में छह सीटों वाली मॉडल वाई एल को 61.99 लाख रुपए में लॉन्च किया, जून में शुरू होगी डिलीवरी

IANS | April 22, 2026 3:19 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ला ने बुधवार को नई छह सीटों वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार मॉडल वाई एल को भारत में पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है।

आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते पहलगाम और कश्मीर में पर्यटन ने फिर से पकड़ी रफ्तार: रिपोर्ट

IANS | April 22, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम और पूरे कश्मीर घाटी में इस साल पर्यटन गतिविधियों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अप्रैल 2025 में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद पर्यटन को बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब फिर से हालात सुधरते दिख रहे हैं।

कमजोर नतीजे और डाउनग्रेड का असर, एचसीएल टेक के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक लुढ़के

IANS | April 22, 2026 2:52 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बुधवार को 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश करना था, जिससे कई ब्रोकर्स ने कंपनी की कमजोर आय वृद्धि को लेकर चिंता जताई, साथ ही टारगेट प्राइस में कटौती की।

भारत का वस्त्र निर्यात वित्त वर्ष 2026 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपए रहा

IANS | April 22, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का वस्त्र निर्यात वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत बढ़कर 3,16,334.9 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 25 में 3,09,859.3 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा दी गई।

भारत में रियल एस्टेट जमीन सौदों में 32 प्रतिशत उछाल; 2025 में हुए 54,818 करोड़ रुपए के डील्स

IANS | April 22, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में 2025 में जमीन अधिग्रहण में पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें डेवलपर्स ने 149 सौदों के जरिए 3,093 एकड़ जमीन खरीदी, जिसकी कुल कीमत 54,818 करोड़ रुपए रही।

ओएनजीसी ने मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के चलते रद्द किया जैक-अप रिग टेंडर

IANS | April 22, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जैक-अप रिग्स की भर्ती के लिए जारी टेंडर को रद्द करने का फैसला मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के कारण लिया गया।

ओपनएआई ने 'इमेजेज 2.0' लॉन्च किया, मिलेगा अधिक रियल आउटपुट

IANS | April 22, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई ने अपने प्लेटफॉर्म में 'इमेजेज 2.0' को लॉन्च किया है। यह एक अगली पीढ़ी का इमेज जनरेशन मॉडल है, जिसका उद्देश्य अधिक तर्क क्षमताओं के लिए सटीक, रियल और अधिक उपयोग विजुअल प्रदान करना है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

IANS | April 22, 2026 11:32 AM

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर आवाजाही बंद रहना है।