भारत-दक्षिण कोरिया साझेदारी से संबंधों को नई ऊंचाई; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश में खुलेंगे नए अवसर: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | April 20, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिली है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन हुए और व्यापार, संस्कृति तथा तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

वैश्विक संकट के बीच एलपीजी बुकिंग 99 प्रतिशत पहुंची, अब तक 4.93 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन सक्रिय: सरकार

IANS | April 20, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम

IANS | April 20, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पास आग लगने की घटना के चलते 21 अप्रैल 2026 को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आधार-आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन के उपयोग के लिए 100 संस्थाएं जुड़ीं: सरकार

IANS | April 20, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि आधार-आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने के लिए अब तक कम से कम 100 संस्थाओं को 'ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज (ओवीएसई)' के रूप में जोड़ा जा चुका है। यह उपलब्धि इस सिस्टम के लॉन्च के सिर्फ तीन महीनों के भीतर हासिल की गई है।

सी-डॉट ने जंप्स ऑटोमेशन के साथ साझेदारी की, साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए गेमिफिकेशन प्लेटफॉर्म विकसित करने पर होगा फोकस

IANS | April 20, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की टेलीकॉम आरएंडडी संस्था सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (सीसीआरपी) के तहत जंप्स ऑटोमेशन एलएलपी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी संचार मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई।

वित्त वर्ष 27 में राज्य सार्वजनिक निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे, पूंजीगत खर्च में वृद्धि 8-10 प्रतिशत रहने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में राज्य वित्त वर्ष 27 में सार्वजनिक निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे। हालांकि, पूंजीगत खर्च में वृद्धि 8-10 प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

वैश्विक चुनौतियों के बीच एमएसएमई सेक्टर मजबूत, लेकिन नीतिगत समर्थन जरूरी: रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 4:13 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का एमएसएमई मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत बना हुआ है, लेकिन इस ग्रोथ को बनाए रखने के लिए समय पर नीतिगत समर्थन और स्थिर वैश्विक माहौल जरूरी होगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच शेयर बाजार सपाट बंद, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

IANS | April 20, 2026 4:01 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनावों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। दिन के कारोबार में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

भारत-कोरिया के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के एकीकरण पर समझौता, लोकल क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान

IANS | April 20, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान दिया। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने कहा कि बढ़ती मांगों को देखते हुए भारत में कोरिया फाउंडेशन और कोरियन एजुकेशन सेंटर के तहत हम कोरियन भाषा और स्टडी प्रोग्राम को भी बढ़ावा देंगे।

वित्त वर्ष 26 में कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक जुटाए : रिपोर्ट

IANS | April 20, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 में 153 इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए 2,01,442 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।