सी-डॉट ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर, अमरावती क्वांटम वैली पहल में लेगा भाग
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। संचार मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) ने अमरावती क्वांटम वैली (एक्यूवी) पहल में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।