भारतीय शेयर बाजार का दमदार प्रदर्शन, शीर्ष 10 में से आठ का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा
मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है और मजबूत प्रदर्शन के कारण बाजार की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केटकैप में 2,05,185.08 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।