महंगाई के मोर्चे पर खुशखबरी! थोक मुद्रास्फीति दर अक्टूबर में -1.21 प्रतिशत रही
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में थोक मुद्रास्फीति दर या महंगाई दर अक्टूबर में कम होकर -1.21 प्रतिशत हो गई है, जो कि सितंबर में 0.13 प्रतिशत थी। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।