भारत को अपनी अर्बन क्लाइमेट अडैप्टेशन की जरूरतों के लिए सालाना लगभग 4.58 लाख करोड़ रुपए की आवश्यकता

IANS | November 12, 2025 6:57 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत को अपनी अर्बन क्लाइमेट अडैप्टेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना आधार पर अनुमानित 52 बिलियन डॉलर या करीब 4.58 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

प्राइवेट इंडस्ट्रीज, प्रयोगशालाओं और टेस्टिंग फैसिलिटी के लिए केंद्र ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

IANS | November 12, 2025 6:20 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्राइवेट इंडस्ट्रीज, प्रयोगशालाओं और टेस्टिंग फैसिलिटी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पेश की गई है। इस पोर्टल का इस्तेमाल गवर्मेंट अप्रूव्ड टेस्ट सेंटर्स के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन के लिए किया जा सकेगा।

उम्मीद से अच्छी रही दीपावली पर स्मार्टफोन की बिक्री, जीएसटी सुधार से ग्राहकों की खरीदारी क्षमता बढ़ी : दुकानदार

IANS | November 12, 2025 5:29 PM

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इस साल दीपावली पर स्मार्टफोन्स की बिक्री उम्मीद से अच्छी रही है और जीएसटी की दरें कम होने से ग्राहकों की खरीदारी करने की क्षमता में सुधार हुआ है। यह जानकारी दुकानदार की ओर से बुधवार को दी गई।

भारत का एयर पैसेंजर ट्रैफिक चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 202 मिलियन हुआ

IANS | November 12, 2025 5:23 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का कुल एयर पैसेंजर ट्रैफिक चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ते हुए 202 मिलियन हो गया है। जो कि एक वर्ष पहले की अवधि में 197 मिलियन दर्ज किया गया था। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25 प्रतिशत पर रही, खाद्य उत्पादों की कीमतें घटीं

IANS | November 12, 2025 4:51 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में रिकॉर्ड 0.25 प्रतिशत के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो कि सितंबर में 1.44 प्रतिशत थी। यह मौजूदा सीपीआई सीरीज में दर्ज की गई अब की सबसे कम महंगाई दर है। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने दिल्ली कार ब्लास्ट घटना की निंदा की, कहा- अपने इरादों में सफल नहीं होंगे आतंकी

IANS | November 12, 2025 4:40 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने बुधवार को दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट को अंजाम देने वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि भारत तेजी से विकास करते हुए भविष्य में एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

बिहार में एनडीए की 'प्रचंड जीत' के अनुमान से शेयर मार्केट गदगद, सेंसेक्स 595 अंक ऊपर बंद

IANS | November 12, 2025 4:18 PM

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में ए़नडीए की 'प्रचंड जीत' के अनुमान से शेयर बाजार बुधवार को भारी तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 595.19 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,466.51 और निफ्टी 180.85 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,875.80 पर था।

'ग्रीन हाइड्रोजन' कम-कार्बन और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में परिवर्तन को दे रहा बढ़ावा

IANS | November 12, 2025 4:09 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, 'ग्रीन हाइड्रोजन' कम-कार्बन और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में परिवर्तन को बढ़ावा देते हुए भारत की स्वच्छ ऊर्जा रणनीति के केंद्र में बना हुआ है।

प्री-बजट मीटिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की एमएसएमई सेक्टर के प्रतिनिधियों से मुलाकात

IANS | November 12, 2025 3:47 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को तीसरी प्री-बजट बैठक की अध्यक्षता की और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बजट के इनपुट के लिए चर्चा की।

भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

IANS | November 12, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात को लेकर जानकारी दी।