8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 69,000 रुपए करने की मांग, एनसी-जेसीएम ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया

IANS | April 16, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) ने 8वें वेतन आयोग को भेजे गए अपने साझा ज्ञापन में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भारी वृद्धि, एक महीने के वेतन के बराबर ग्रेच्युटी और अन्य लाभों का प्रस्ताव रखा है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को राहत देने से किया इनकार

IANS | April 16, 2026 4:26 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश में दखल करने से इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के 2024 के मास्टर निर्देशों के तहत ऋणदाता बैंकों द्वारा उद्योगपति अनिल अंबानी के ऋण खातों को "धोखाधड़ी" के रूप में वर्गीकृत किए जाने के खिलाफ उन्हें दी गई अंतरिम सुरक्षा को रद्द कर दिया गया था।

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला

IANS | April 16, 2026 4:05 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनाव के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में मामूली गिरावट देखने को मिली।

झुनझुनवाला और बापना अब समूह के साथ नहीं जुड़े: रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप

IANS | April 16, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने गुरुवार को कहा कि अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना, जो पहले समूह में वरिष्ठ पदों पर थे, वर्तमान में समूह के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें, पाकिस्तान और नेपाल में 42 प्रतिशत तक बढ़े दाम

IANS | April 16, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में ईंधन की कीमतों में 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

IANS | April 16, 2026 3:19 PM

जम्मू, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन चलाई जाएगी।

सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ की टाटा ग्रुप के अधिकारियों से मुलाकात होने की संभावना

IANS | April 16, 2026 2:56 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गो चून फोंग गुरुवार को मुंबई के बॉम्बे हाउस में टाटा ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें एयर इंडिया के सामने आ रही वित्तीय और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

अक्षय तृतीया: भारतीय परिवारों के पास दुनिया का 11-16 प्रतिशत सोना; यूएसए, जर्मनी और इटली के संयुक्त गोल्ड रिजर्व से भी अधिक

IANS | April 16, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया की सभी खदानों से अब तक निकाले गए सोने में से 11-16 प्रतिशत भारतीय परिवारों के पास है। यह यूएएस, जर्मनी, इटली और रूस के संयुक्त गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है। यह जानकारी, अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) से पहले गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

कमजोर चौथी तिमाही के नतीजों के चलते तेजस नेटवर्क के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की आई गिरावट

IANS | April 16, 2026 2:30 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप समर्थित तेजस नेटवर्क के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 6 प्रतिशत तक गिर गए, क्योंकि कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों ने निवेशकों और ट्रेडर्स को निराश किया।

निर्यात में वृद्धि और सेवाओं के अधिशेष के चलते भारत का व्यापार घाटा कम हुआ: रिपोर्ट

IANS | April 16, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की बाहरी आर्थिक स्थिति मार्च 2026 में मजबूत बनी रही, क्योंकि सामान (गुड्स) का व्यापार घाटा घटकर 21 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट मुख्य रूप से कीमती धातुओं के आयात में तेज कमी और निर्यात में सुधार के कारण आई। वहीं, मजबूत सर्विस सेक्टर का अधिशेष (सरप्लस) लगातार इस घाटे को संतुलित करने में मदद करता रहा। गुरुवार को जारी एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।