मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

IANS | April 19, 2026 12:32 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम होना वाला है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और आर्थिक आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार का रुझान तय होगा।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना, सोमवार को पीएम मोदी के साथ करेंगे शिखर वार्ता

IANS | April 19, 2026 12:11 PM

सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रविवार को भारत के लिए रवाना हुए। दो देशों के दौरे में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भारत के बाद शिखर वार्ता के लिए वियतनाम भी जाएंगे। इस यात्रा में मिडिल ईस्ट में युद्ध से पैदा हुई ग्लोबल एनर्जी मार्केट की अनिश्चितताओं के बीच सप्लाई चेन को स्थिर करने पर ध्यान दिया जा सकता है।

भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत, एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मांग से मिल रहा सपोर्ट : रिपोर्ट

IANS | April 19, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत बना हुआ है और इसे एसेट क्वालिटी में सुधार, मजबूत कैपिटल बेस, रिटेल और एसएमई क्षेत्र में क्रेडिट की मांग और निजी पूंजीगत खर्च में रिकवरी से सपोर्ट मिल रहा है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में रविवार को दी गई।

एचडीएफसी बैंक में सीईओ की पुनर्नियुक्ति पर फैसला जल्द, एनआरसी करेगी अंतिम निर्णय; बोर्ड का केकी मिस्त्री को समर्थन

IANS | April 18, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला 'उचित समय' पर लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला बैंक की नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी (एनआरसी) के पास विचाराधीन है।

पश्चिम एशिया में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित; ईरान से अब तक 2,373 भारतीय वापस लौटे: सरकार

IANS | April 18, 2026 7:24 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

23 मार्च से अब तक 17.25 लाख से ज्यादा 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर बिके, 4.76 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन सक्रिय: सरकार

IANS | April 18, 2026 6:40 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में शनिवार को बताया कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थितियों के बीच 23 मार्च से अब तक 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर (एफटीएल) की बिक्री 17.25 लाख से ज्यादा हो चुकी है। ये छोटे सिलेंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 8 प्रतिशत बढ़कर 20,350 करोड़ रुपए हुआ

IANS | April 18, 2026 6:10 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही, यानी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 8.04 फीसदी बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 18,834.88 करोड़ रुपए रहा था।

बाजार की पाठशाला: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की शुद्धता पहचानने के ये आसान तरीके

IANS | April 18, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। 'अक्षय तृतीया', जिसे 'आखा तीज' भी कहा जाता है, हिंदू और जैन धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस वर्ष रविवार यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी निवेश या शुभ कार्य कभी कम नहीं होता और लगातार बढ़ता रहता है।

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम

IANS | April 18, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की डभरा तहसील स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार की एक टीम द्वारा जल्द ही जांच शुरू किए जाने की संभावना है, जिसमें कई श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस टीम में औद्योगिक सुरक्षा विभाग और बॉयलर निरीक्षक विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के लिए 24,815 करोड़ रुपए के दो महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

IANS | April 18, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के लिए 24,815 करोड़ रुपए की लागत वाली रेलवे के दो बड़े मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी।