कल दुनिया देखेगी 'मेक इन इंडिया' की ताकत, लॉन्च होगा बीएसएनएल का 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरकारी कंपनी बीएसएनएल के 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो स्वयं का टेलीकॉम नेटवर्क बना सकते हैं। साथ ही, टेलीकॉम उपकरणों को भी मैन्युफैक्चर कर सकते हैं।