हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने पर दे रहे ध्यान : पंकजा मुंडे
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे ने 10वें ग्लोबल इकोनॉमिक समिट, डब्ल्यूटीसीए एशिया पैसेफिक कॉन्फ्रेंस और 6वें वर्ल्ड ट्रेड एक्स्पो के उद्घाटन सत्र के मौके पर शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जहां लोग आकर काम करना चाहते हैं।