नाइजीरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनाने में भारत ने निभाई अहम भूमिका : रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से तेल से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हो गई हैं और इस बीच तट के किनारे मौजूद अपनी रिफाइनरी के कारण नाइजीरिया पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनकर उभरा है, जिसे चीन और भारत की सहायता से बनाया गया है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

भारत का बीएफएसआई सेक्टर स्थिर, वैश्विक अस्थिरता का नहीं होगा कोई बड़ा असर: पूर्व एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख

IANS | May 5, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत का बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर स्थिर है और वैश्विक अस्थिरता का कोई खास असर नहीं होगा। यह बयान एचडीएफसी लिमिटेड (विलय के बाद अब एचडीएफसी बैंक) के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को दिया।

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं: ब्लू स्टार के सीएमडी

IANS | May 5, 2026 2:18 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और ब्लू स्टार लिमिटेड के सीएमडी वीर एस आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और बदलाव का समय आ गया है।

आईआईटी मद्रास छात्रों के आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में निभा रहा बड़ी भूमिका : जयंत चौधरी

IANS | May 5, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आईआईटी मद्रास छात्रों को आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इनके द्वारा समर्थन और फंडिंग प्राप्त स्टार्टअप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने में सफल हुए हैं।

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को उत्तराधिकारी नामित किया: रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने अपनी भतीजी क्लेयर मजूमदार को अपना उत्तराधिकारी नामित किया है। यह पहला मौका है जब शॉ ने किसी व्यक्ति का नाम उत्तराधिकारी के तौर पर लिया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

कंपनियों को इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ाने को केंद्र में रखकर अपनी पॉलिसी बनानी चाहिए : वरिष्ठ अधिकारी

IANS | May 5, 2026 11:49 AM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। कंपनियों को अपनी पॉलिसी को इंश्योरेंस की पहुंच ज्यादा आबादी तक बढ़ाने को केंद्र में रखकर डिजाइन करना चाहिए। यह बयान वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू की ओर से दिया गया।

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

IANS | May 5, 2026 10:12 AM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है और दोनों कीमती धातु हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, आपूर्ति सामान्य: केंद्र

IANS | May 4, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते आई बाधाओं के बावजूद घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। रविवार को कुकिंग गैस की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई और किसी भी रिटेल डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस खत्म होने की स्थिति (ड्राई-आउट) सामने नहीं आई है।

वित्त वर्ष 2026 में भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23.4 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | May 4, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

IANS | May 4, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते सोमवार के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली, और उच्च मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर बनी चिंताओं ने सुरक्षित निवेश विकल्पों के आकर्षण को कम कर दिया।