पश्चिम बंगाल में स्थिर भाजपा सरकार निवेशकों का बढ़ा सकती है भरोसा: संजीव गोयनका

IANS | May 4, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योगपति और निवेशक संजीव गोयनका ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बदलते राजनीतिक परिदृश्य को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनती है, तो इससे निवेशकों का भरोसा बहाल हो सकता है और राज्य में नए निवेश आकर्षित हो सकते हैं।

एफएमसीजी कंपनी ज्योति लैब्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 12 प्रतिशत घटा, मार्जिन पर बढ़ा दबाव

IANS | May 4, 2026 7:31 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ज्योति लैब्स लिमिटेड ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी के शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 12.33 प्रतिशत घटकर 67.5 करोड़ रुपए रह गया।

बीएसई ने अप्रैल में कंपनियों के खिलाफ निवेशकों की 183 शिकायतों का किया निस्तारण

IANS | May 4, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अप्रैल 2026 के दौरान 117 कंपनियों के खिलाफ निवेशकों की 183 शिकायतों का निस्तारण किया। इसमें पिछले रिपोर्टिंग पीरियड से लंबित शिकायतें भी शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी-आधारित इनोवेशन भारत के आर्थिक पुनर्जागरण की कुंजी है: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | May 4, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि टेक्नोलॉजी-आधारित इनोवेशन भारत के आर्थिक पुनर्जागरण की कुंजी है, जिसका दायरा अब रिसर्च से आगे बढ़कर उद्योग, स्टार्टअप्स और राष्ट्रीय विकास तक पहुंच चुका है।

महाराष्ट्र में नए हाईवे प्रोजेक्ट्स से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, नितिन गडकरी ने की समीक्षा

IANS | May 4, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को महाराष्ट्र में प्रस्तावित नए हाई-स्पीड कॉरिडोर, हाई-डेंसिटी कॉरिडोर और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

चौथी तिमाही में बीएचईएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हुआ

IANS | May 4, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए अपने समेकित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें पावर सेक्टर की मजबूत ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा।

रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ ने उद्योगों को सौंपीं 2,200 तकनीकें: राजनाथ सिंह

IANS | May 4, 2026 4:17 PM

प्रयागराज, 4 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने रक्षा अनुसंधान को अपनी प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा है और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अब तक 2,200 तकनीकों को विभिन्न उद्योगों को हस्तांतरित कर चुका है।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 356 अंकों की उछाल, अदाणी पोर्ट्स रहा टॉप गेनर

IANS | May 4, 2026 4:08 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने भी बाजार को समर्थन दिया। हालांकि चुनाव परिणामों की अस्थिरता के बीच आईटी और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे बंद हुए।

एथर एनर्जी का नुकसान वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में बढ़कर 100 करोड़ रुपए के पार

IANS | May 4, 2026 3:38 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्मता कंपनी एथर एनर्जी ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का नुकसान तिमाही आधार पर 18.41 प्रतिशत बढ़कर 100.23 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में 84.64 करोड़ रुपए था।

भारत को मिलेगी एआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट; पिक्सेल और सर्वम ने की साझेदारी

IANS | May 4, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारत में एआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट विकसित करने के लिए स्पेस-टेक फर्म पिक्सेल और एआई स्टार्टअप सर्वम ने साझेदारी की है। यह जानकारी दोनों कंपनियों की ओर से सोमवार को दी गई।