वित्त वर्ष 2024 में एम-लीग ने मारी छलांग, आय में 22 फीसदी का इजाफा

IANS | October 22, 2024 5:45 PM

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के गेमिंग समूह एम-लीग ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है, जिसकी कुल आय में 22 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 130 मिलियन डॉलर हो गया है।

हुंडई मोटर इंडिया का शेयर लिस्टिंग के पहले दिन हुआ धड़ाम, 7 प्रतिशत गिरा

IANS | October 22, 2024 5:32 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के शेयर ने मंगलवार को लिस्टिंग के पहले ही दिन निवेशकों को निराश किया। शेयर 7.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,819 रुपये पर बंद हुआ।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 172 प्रतिशत बढ़ा

IANS | October 22, 2024 4:49 PM

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि (दूसरी तिमाही) के लिए 773 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। प‍िछले वर्ष के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 172 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

55 हजार करोड़ रुपये के निवेश से भारत के डेटा सेंटर की क्षमता 2027 तक हो जाएगी दोगुनी : रिपोर्ट

IANS | October 22, 2024 4:40 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के डेटा सेंटर की परिचालन क्षमता 2027 तक दोगुने से अधिक होने की उम्मीद की जा रही है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 930 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे करीब 9 लाख करोड़ रुपये

IANS | October 22, 2024 4:26 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली।

कार्बन उत्सर्जन घटाने में भारत दुनिया का कर रहा नेतृत्व : हरजीत सिंह

IANS | October 22, 2024 3:43 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत कार्बन उत्सर्जन घटाने में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। साथ ही देश की ओर से रिल्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। फॉसिल फ्यूल नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी इनिशिएटिव के ग्लोबल इंगेजमेंट डारेक्टर हरजीत सिंह की ओर से मंगलवार को यह बयान दिया गया।

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन भारत सरकार की एक सकारात्मक पहल : एक्सपर्ट्स

IANS | October 22, 2024 3:16 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर पूरी तरह से उतारने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन मिशन भारत सरकार की एक सकारात्मक पहल है। बिलियनई के सह-संस्थापक मुस्तफा वाजिद ने मंगलवार को यह बयान दिया।

डिजिटलाइजेशन नहीं होता तो आज हमारा आस्तित्व नहीं होता : ग्रो सीईओ

IANS | October 22, 2024 2:41 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रोकिंग फर्म ग्रो के सह-संस्थापक और सीईओ, ललित केशरे ने सरकार के डिजिटलाइजेशन की तारीफ करते हुए कहा कि डिजिटल क्रांति के चलते देश में बड़ा बदलाव आया है। अगर ऐसा नहीं होता तो आज हमारी कंपनी का अस्तित्व नहीं होता।

पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने से भारत में परिवहन टिकाऊ बनेगा : इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

IANS | October 22, 2024 2:10 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में वाहनों की बिक्री के साथ ही पेट्रोल और डीजल की खपत रिकॉर्ड स्तर पर है। जबकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी हो रही है।

अदाणी ग्रुप के अंबुजा सीमेंट्स ने ओरिएंट सीमेंट में खरीदी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी, 8,100 करोड़ रुपये में हुई डील

IANS | October 22, 2024 1:54 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की सीमेंट्स और बिल्डिंग मटेरियल कंपनी अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार को ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (ओसीएल) में 8,100 करोड़ रुपये में 46.8 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।