यूपीआई लेनदेन की संख्या अप्रैल में 25 प्रतिशत बढ़कर 22 अरब के पार, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए से अधिक हुई

IANS | May 1, 2026 1:14 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन की संख्या अप्रैल में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 22.35 अरब हो गई है। वहीं, इनकी वैल्यू सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 29.03 लाख करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से शुक्रवार को दी गई।

अदाणी समूह की विकास रणनीति स्थानीय नौकरियों और सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने पर केंद्रित : गौतम अदाणी

IANS | May 1, 2026 12:59 PM

अहमदाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि समूह की विकास रणनीति स्थानीय नौकरियों और सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगी।

मध्य पूर्व में तनाव के बावजूद जीएसटी संग्रह अप्रैल में ऑल टाइम हाई 2.42 लाख करोड़ रुपए रहा

IANS | May 1, 2026 12:09 PM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर ऑल टाइम हाई 2,42,702 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 2,23,265 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों में शुक्रवार को दी गई।

अमेरिका ने आईपी अधिकार उल्लंघन को लेकर भारत को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया

IANS | May 1, 2026 11:34 AM

वाशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) संबंधी चिंताओं के कारण भारत को एक बार फिर अपनी प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में डाल दिया है। इसकी वजह प्रवर्तन में लगातार कमियां और पेटेंट संरक्षण में लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को बताया गया है।

विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की

IANS | May 1, 2026 10:31 AM

देहरादून, 1 मई (आईएएनएस)। विश्व श्रमिक दिवस और अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा की और भगवान महादेव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नई नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू करने का ऐलान किया।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ी, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी राहत

IANS | May 1, 2026 9:57 AM

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। तेल विपणन कंपनियों की ओर से शुक्रवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए का इजाफा किया गया है। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में इजाफा होना है।

महाराष्ट्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद, नहीं होगी खरीद-बिक्री

IANS | May 1, 2026 9:24 AM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते बंद रहेगा। इस दौरान दोनों मुख्य स्टॉक एक्सचेंज- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी।

भारत को टेक्नोलॉजी और निवेश में आगे बढ़ने के लिए वैश्विक पार्टनरशिप जरूरी: निवृत्ति राय

IANS | April 30, 2026 9:06 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ निवृत्ति राय ने भारत की आर्थिक वृद्धि, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और निवेश के अवसरों को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। उनका कहना है कि भारत को आगे बढ़ने के लिए न सिर्फ नई तकनीकों को अपनाना होगा, बल्कि वैश्विक साझेदारियों, मजबूत इकोसिस्टम और संतुलित क्षेत्रीय विकास पर भी बराबर ध्यान देना होगा।

सेबी ने एआईएफ के पीपीएम के लिए लागू किए फास्ट-ट्रैक नियम, निवेश प्रक्रिया होगी आसान और तेज

IANS | April 30, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने गुरुवार को अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के निजी प्लेसमेंट ज्ञापन यानी प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम (पीपीएम) के लिए एक नया फास्ट-ट्रैक नियम लागू किया है, जिसका उद्देश्य मंजूरी की प्रक्रिया को तेज करना और निवेश को जल्दी शुरू करना है।

वित्त वर्ष 2026 में अदाणी ग्रुप की एसीसी का राजस्व 18 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 25,962 करोड़ रुपए हुआ

IANS | April 30, 2026 8:07 PM

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। एसीसी लिमिटेड, जो अदाणी ग्रुप के सीमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा है, ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 के लिए मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की रिपोर्ट दी।