अक्टूबर में भारत का पीई और वीसी निवेश 5.3 अरब डॉलर तक पहुंचा : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में प्राइवेट एक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश इस वर्ष अक्टूबर में 5.3 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया है, जो कि मासिक आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। निवेश को लेकर यह वृद्धि पब्लिक इक्विटी में निजी निवेश (पीआईपीई) में 10 गुना उछाल आने के कारण देखी गई। यह जानकारी शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।