डच चिप दिग्गज एएसएमएल ने पीएम मोदी की सराहना की, कहा-निवेशकों की उन तक पर्याप्त पहुंच

IANS | October 2, 2025 8:11 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस) । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डच सेमीकंडक्टर दिग्गज एएसएमएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूरोप संघ की यूरोपीय कंपनियों की पहुंच से बाहर होने की आलोचना की और कहा कि इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उन कंपनियों की पर्याप्त पहुंच है, जो भारत में निवेश करने की इच्छुक हैं।

सरकार ने जीएसटी से जुड़ी उपभोक्ताओं की 3,981 शिकायतों का समाधान किया : प्रल्हाद जोशी

IANS | October 2, 2025 7:57 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस) केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक जीएसटी से संबंधित 3,981 प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से 1.41 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद : केंद्र

IANS | October 2, 2025 4:29 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) से 1.41 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह योजना बनाते समय की गई परिकल्पना 91,600 से करीब 1.5 गुना है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।

केंद्र ने फार्मा-मेडटेक क्षेत्र में पीआरआईपी योजना के तहत उद्योग और स्टार्टअप परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव किए आमंत्रित

IANS | October 2, 2025 4:19 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने फार्मा-मेडटेक क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार संवर्धन (पीआरआईपी) योजना के तहत उद्योग और स्टार्टअप परियोजनाओं के लिए लगभग 11,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

असम में 6,957 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी राज्य में इको-टूरिज्म को देगी बढ़ावा : सर्बानंद सोनोवाल

IANS | October 2, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की सराहना की, जिसने असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) सेगमेंट पर वन्यजीव-अनुकूल उपायों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन के मौजूदा राजमार्ग को 4 लेन तक चौड़ा करने और सुधारने को मंजूरी दी।

जीएसटी 2.0 से उत्तर प्रदेश में विकास को मिली रफ्तार, पीतल से लेकर चमड़ा उद्योग को हो रहा फायदा

IANS | October 2, 2025 3:47 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीएसटी सुधार ने उत्तर प्रदेश की विविध अर्थव्यवस्था को लक्षित राहत प्रदान की है, जिसमें जीआई-पंजीकृत कालीन, पीतल के बर्तन, जरदोजी, जूते, चीनी मिट्टी के उत्पादन, खेल के सामान और सीमेंट शामिल हैं।

ईएसआईसी ने अदालती मामलों के निपटारे के लिए नई एमनेस्टी योजना के दिशानिर्देश जारी किए

IANS | October 2, 2025 3:05 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अदालती मामलों के निपटारे और अभियोजन मामलों की वापसी के लिए नई एमनेस्टी योजना 2025 के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने ई-कचरे और कबाड़ की बिक्री से कमाए 3,296.71 करोड़ रुपए : डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | October 2, 2025 2:34 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने ई-कचरे और कबाड़ की बिक्री से 3,296.71 करोड़ रुपए कमाए हैं, जबकि पिछले चार वर्षों में 696.27 लाख वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान को साफ किया गया है और उपयोग में लाया गया है।

सरकार ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों को तोड़ने के लिए 25 ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज को जारी किए नोटिस

IANS | October 2, 2025 2:24 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया (एफआईयू -आईएनडी) ने 25 ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंज को एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों का पालन न करने के लिए नोटिस भेजा है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से बयान में दी गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिला जबरदस्त सपोर्ट, 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए : अश्विनी वैष्णव

IANS | October 2, 2025 1:40 PM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत सरकार को 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस स्कीम को देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।