भारत में सोने में निवेश की हिस्सेदारी वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 42 प्रतिशत, गोल्ड ईटीएफ और सिक्कों की बढ़ी मांग

IANS | April 27, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में सोने की कुल खपत में निवेश का हिस्सा कैलेंडर वर्ष 2025 में बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया, जो वर्ष 2024 में 29 प्रतिशत था। यह बढ़ोतरी गोल्ड ईटीएफ और बार व सिक्कों की खरीद बढ़ने के कारण हुई है, जो सुरक्षित निवेश, विविधता और वैश्विक अनिश्चितता को दर्शाती है।

भारत और केन्या ने कस्टम सहयोग बढ़ाने के लिए किया अहम समझौता, व्यापारिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

IANS | April 27, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और केन्या के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को नैरोबी में आयोजित 10वीं भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति (ज्वाइंट ट्रेड कमेटी) की बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच प्री-अराइवल इंफॉर्मेशन के आदान-प्रदान को लेकर एक अहम समझौता (एमओयू) साइन किया गया। यह समझौता भारत के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केन्या रेवेन्यू अथॉरिटी (केआरए) के बीच हुआ।

न्यूजीलैंड ने भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई: सीआईआई

IANS | April 27, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का उद्योग जगत ने जोरदार स्वागत किया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने इसे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला एक महत्वपूर्ण और भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम बताया है। यह समझौता व्यापार विविधीकरण, नवाचार और सतत विकास जैसे साझा लक्ष्यों पर आधारित है, जो एक मजबूत और टिकाऊ साझेदारी की नींव रखता है।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए का उद्योगों ने किया स्वागत, कहा- कृषि खाद्य और समुद्री उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

IANS | April 27, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का उद्योगों ने स्वागत किया और कहा कि इससे भारतीय उत्पादों के लिए बाजार पहुंच में सुधार होगा और निर्यातकों विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से बाजार को मिली मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.8 प्रतिशत की बढ़त

IANS | April 27, 2026 4:01 PM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया तनावों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती और भू-राजनीतिक माहौल में सुधार और भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के चलते पिछले लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में 16 प्रतिशत बढ़ी

IANS | April 27, 2026 3:55 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4.4 लाख यूनिट्स हो गई है और इसमें तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग को माना जा रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एसोचैम ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के साथ किया समझौता, आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

IANS | April 27, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (आईएनजेडबीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत उद्योगों से जुड़े कदमों को व्यवस्थित रूप से लागू करना और दोनों देशों के व्यवसायों को इस समझौते से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ दिलाना है।

यूबीएस ने इंडिगो को किया डाउनग्रेड, टारगेट प्राइस भी घटाया

IANS | April 27, 2026 3:00 PM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को डाउनग्रेड कर दिया है, साथ ही टारगेट प्राइस को घटाकर 4,940 रुपए कर दिया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा, लोगों को पेंशन और बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रोत्साहित

IANS | April 27, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को देहरादून जिले के सहसपुर में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। यह शिविर सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (सीएफएल) में आयोजित किया गया था।

'हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान': डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

IANS | April 27, 2026 2:07 PM

मुंद्रा (कच्छ), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से सुलभ, समग्र और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर दिए जा रहे जोर को आगे बढ़ाते हुए अदाणी पब्लिक स्कूल (एपीएस), मुंद्रा ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर स्कूल ने अपना सिल्वर जुबली समारोह मनाया, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक एक साथ शामिल हुए और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।