सरकार ने कमजोर वर्गों के लिए बचपन से ही एक 'व्यापक व्यवस्था' बनाई है: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | April 25, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य कमजोर वर्गों के लिए बचपन से ही सहयोग और मार्गदर्शन देने की 'एक व्यापक व्यवस्था' तैयार की है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन वर्गों को शुरुआती स्तर से ही समर्थन देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाना है।

'जिम्मेदारी बड़ी है, लेकिन पूरी ताकत से निभाऊंगा': डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | April 25, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने जानेमाने अर्थशास्त्री और पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने सुमन बेरी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। नियुक्ति के बाद लाहिड़ी ने कहा कि यह पद जितना सम्मानजनक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है।

नीति आयोग में नियुक्ति पर पीएम मोदी ने की प्रो. गोवर्धन दास की सराहना

IANS | April 25, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रो. गोवर्धन दास को बधाई देते हुए उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा की सराहना की, जिसमें कड़ी मेहनत और विनम्रता साफ दिखाई देती है।

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

IANS | April 25, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और 'ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन की सुगमता' को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं में आई गिरावट, एक हफ्ते में सोना 500 रुपए तो चांदी 7,000 रुपए से ज्यादा फिसली

IANS | April 25, 2026 4:48 PM

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कीमती धातुओं में मुनाफावसूली के कारण इस हफ्ते सोने की कीमतों में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

टेक्नोलॉजी बदल रही ट्रेडिंग, निवेश और सलाह के तरीके: सेबी चेयरमैन

IANS | April 25, 2026 3:35 PM

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से ट्रेडिंग, निवेश वितरण और सलाह देने के तरीके को बदल रही है, क्योंकि बाजार में नई पीढ़ी के निवेशक आ रहे हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने सेबी से वित्तीय सिस्टम में केवाईसी को आसान और एक समान बनाने का किया आग्रह

IANS | April 25, 2026 3:14 PM

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केवाईसी (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया में बड़े बदलाव की जरूरत बताई। उन्होंने सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) से पूरे वित्तीय सिस्टम में केवाईसी को आसान और एक समान बनाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

IANS | April 25, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात उन्हें नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष (वाइस-चेयरमैन) नियुक्त किए जाने के बाद हुई है।

जनगणना 2027: भारत की पहली 'डिजिटल जनगणना' से नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, होगी दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना

IANS | April 25, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की जनगणना 2027 देश की पहली पूरी तरह 'डिजिटल जनगणना' होगी। इसमें मोबाइल के जरिए डेटा जुटाया जाएगा, जिससे सही और विस्तृत जानकारी मिलेगी और बेहतर नीति बनाने में मदद मिलेगी। शनिवार को एक आधिकारिक फैक्ट-शीट में यह जानकारी दी गई।

एलन मस्क ने ओपनएआई केस में ट्रायल से पहले वापस लिए धोखाधड़ी के आरोप

IANS | April 25, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ओपनएआई और उसके सह-संस्थापकों सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों को वापस ले लिया है, जिससे ट्रायल शुरू होने से पहले उनके मुकदमे का दायरा सीमित हो गया है।