चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में भारत का कॉफी निर्यात 15 प्रतिशत बढ़कर 1.05 अरब डॉलर हुआ
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में मूल्य के लिहाज से भारत का कॉफी निर्यात 15 प्रतिशत बढ़कर 1.05 अरब डॉलर हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में देश से 91.8 करोड़ डॉलर का कॉफी निर्यात हुआ था।