एसोचैम ने केंद्रीय बजट 2027-28 में एलटीसीजी और एसटीटी को तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की

IANS | November 5, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए सरकार को दिए अपने प्री-बजट ज्ञापन में स्थिर और निवेश-अनुकूल कर व्यवस्था बनाने, कर विवादों को कम करने तथा दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (एलटीसीजी) और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) को तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की है। उद्योग निकाय का मानना है कि ऐसे कदम भारत को वैश्विक निवेश और विनिर्माण केंद्र के रूप में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेंगे।

सोने और चांदी के लिए लंबी अवधि का आउटलुक सकारात्मक, गिरावट खरीदारी का मौका : रिपोर्ट

IANS | November 5, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कैलेंडर वर्ष 2026 में काफी उतार-चढ़ाव रहने के बावजूद, मध्यम से लंबी अवधि में सोने और चांदी का आउटलुक सकारात्मक है। साथ ही, कोई भी गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी के मौका है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत में डेटा सेंटर निवेश और व्यापार समझौते रुपए को कमजोर किए बिना आर्थिक विकास को दे सकते हैं बढ़ावा: रिपोर्ट

IANS | November 5, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश और नए व्यापार समझौतों से शुरुआत में आयात बढ़ सकता है और व्यापार घाटा भी बढ़ सकता है। हालांकि, अगर इन निवेशों का वित्तपोषण विदेशी पूंजी से होता है और इनसे भविष्य में निर्यात को बढ़ावा मिलता है, तो रुपए पर दबाव जरूरी नहीं है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एफटीए और बिजनेस फोरम से भारत-पोलैंड के बीच 2030 तक तीगुना बढ़ सकता है व्यापार : पोलैंड के राजदूत

IANS | November 5, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और पोलैंड के बीच विदेशी मुद्रा व्यापार (एफटीए) और बिजनेस फोरम में सहयोग बढ़ाने से 2030 तक व्यापार तीगुना हो सकता है। यह जानकारी भारत में पोलैंड के राजदूत एंटनी स्वितल्स्की ने गुरुवार को दी।

क्रेडिट सुइस विलय के बीच यूबीएस ने लंदन में करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की

IANS | November 5, 2026 1:16 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक बैंकिंग समूह यूबीएस ग्रुप एजी ने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी क्रेडिट सुइस के विलय की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए लंदन में करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताहों में की गई यह कटौती वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सहित कई व्यावसायिक इकाइयों को प्रभावित करती है।

मेट्रो विस्तार ने बदली शहरी भारत की तस्वीर, 2014 में 5 शहरों से बढ़कर 26 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क: पीएम मोदी

IANS | November 5, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मेट्रो नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिसने शहरी परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था, जबकि आज यह बढ़कर लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच गया है और 26 शहरों को जोड़ रहा है।

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

IANS | November 5, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अगले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था में 79 अरब डॉलर तक का योगदान दे सकती है। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, एआई क्षमता के मामले में भारत 56 कॉमनवेल्थ देशों में 11वें स्थान पर है और युवाओं की बड़ी आबादी के कारण वैश्विक एआई परिदृश्य में उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप पर बढ़ा राजनीतिक दबाव, भारत के लिए कम हुआ टैरिफ झटकों का जोखिम : रिपोर्ट

IANS | November 5, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के बाद कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का एकीकृत नियंत्रण समाप्त होने से भारत के लिए अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर तत्काल दबाव कम हो गया है। गुरुवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत के लिए सकारात्मक घटनाक्रम माना जा रहा है क्योंकि इससे अचानक टैरिफ वृद्धि और व्यापारिक अनिश्चितताओं का जोखिम कुछ हद तक घट सकता है।

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी

IANS | November 5, 2026 10:53 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार, कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बाद निवेशकों का रुख एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा, जिससे वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की चमक लौट आई।

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर से नीचे फिसला

IANS | November 5, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल बाजार में गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई भी 87 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत और ईरान के साथ संभावित तनाव कम होने की उम्मीदों ने तेल की कीमतों पर भारी दबाव डाला है।