एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान के 'पायलट-इन-कमांड' को बर्खास्त किया, ड्रग टेस्ट आया था पॉजिटिव
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने 4 अगस्त की फुकेत-दिल्ली उड़ान के अचानक से ऊंचाई खोने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ान के 'पायलट-इन-कमांड' को नौकरी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।