केवीआईसी ने हनी मिशन के जरिए 2.46 लाख मधुमक्खी बक्से और कॉलोनियों का वितरण किया
नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के हनी मिशन और इससे जुड़ी योजनाओं के तहत वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच देशभर में करीब 2.46 लाख मधुमक्खी बक्से और मधुमक्खी कॉलोनियां वितरित की हैं। इससे 2025-26 में लगभग 5,500 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन हुआ। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।