एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबारियों को जारी किया निर्देश, जंग लगे चाकूओं का बंद हो उपयोग

IANS | June 18, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने देश भर के खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे खाद्य पदार्थों को संभालने और उनकी प्रोसेसिंग के दौरान केवल 'फूड-ग्रेड' और जंग-रोधी चाकू, ब्लेड और काटने वाले अन्य उपकरणों का ही इस्तेमाल करें।

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित

IANS | June 18, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और अन्य ग्रामीण संपर्क परियोजनाओं के तहत 26,474 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 18,907 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य देश के दूरदराज और अब तक सड़क संपर्क से वंचित क्षेत्रों को हर मौसम में सड़क सुविधा से जोड़ना है।

कच्चे तेल की कीमत घटने का मतलब तुरंत पेट्रोल-डीजल सस्ता होना नहीं: मंत्री

IANS | June 18, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का मतलब यह नहीं है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी।

मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती लागत के बीच एप्पल बढ़ा सकता है अपने उत्पादों की कीमतें: सीईओ टिम कुक

IANS | June 18, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल अपने कुछ उत्पादों की कीमतें बढ़ा सकती है, जिसकी वजह मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत है, जो एआई डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग के कारण लगातार महंगी होती जा रही हैं।

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सिल्वर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा फिसला

IANS | June 18, 2026 12:12 PM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के बाद गुरुवार के कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

एनएसई का आईपीओ एसबीआई और एलआईसी के लिए खोल सकता है बड़े मुनाफे का रास्ता, कई सरकारी वित्तीय संस्थानों को भारी लाभ होने की उम्मीद

IANS | June 18, 2026 10:46 AM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई सरकारी वित्तीय संस्थानों को भारी लाभ होने की उम्मीद है। साथ ही, यह जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास मौजूद हिस्सेदारी के वास्तविक मूल्य को भी सामने ला सकता है।

नए चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, लगातार चौथी बार दरें स्थिर

IANS | June 18, 2026 10:07 AM

वॉशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नए चेयरमैन केविन वॉर्श के पद संभालने के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति बैठक में प्रमुख ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। हालांकि, फेड के कम से कम आधे नीति निर्माताओं का मानना है कि इस साल के अंत तक ब्याज दरें पहले के अनुमान से अधिक रह सकती हैं।

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

IANS | June 18, 2026 9:55 AM

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के सत्र में कारोबार की शुरुआत फ्लैट की। इस दौरान निफ्टी50 और सेंसेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

जी-7 समिट : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, भारत-यूएस व्यापार समझौता बेहद करीब

IANS | June 17, 2026 10:56 PM

एवियन, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता काफी करीब है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बाद यह भरोसा जताया।

टेस्ला ने भारत में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार, हैदराबाद में खोला 5वां एक्सपीरियंस सेंटर

IANS | June 17, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने बुधवार को हैदराबाद के हाईटेक सिटी में अपना 5वां एक्सपीरियंस सेंटर खोलकर अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जहां ग्राहक नई 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव और मॉडल वाई एल को करीब से देख सकेंगे।