सरकार ने ईवी, हाइड्रोजन और सीएनजी से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की आयु सीमा 5 साल बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

IANS | August 18, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), हाइड्रोजन ईंधन आधारित वाहनों और प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में अब मंजूरी से आगे बढ़कर समय पर क्रियान्वयन और उत्पादन शुरू करने पर हो फोकस: सरकार

IANS | August 18, 2026 10:46 AM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने औद्योगिक कॉरिडोर और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में अब केवल परियोजनाओं की मंजूरी तक सीमित रहने के बजाय उनके समयबद्ध क्रियान्वयन, निवेश आकर्षित करने और उत्पादन शुरू कराने पर जोर दिया है। सरकार का मानना है कि औद्योगिक विकास की वास्तविक सफलता परियोजनाओं के धरातल पर उतरने और आर्थिक गतिविधियों में बदलने से तय होगी।

एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके

IANS | August 18, 2026 10:16 AM

सोल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सेंट्रल बैंक की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते उपयोग का असर रोजगार बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। जनरेटिव एआई तकनीकों, विशेषकर चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स के आने के बाद एआई से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं के रोजगार में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

वैश्विक तनावों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार पर दबाव; सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला

IANS | August 18, 2026 9:51 AM

मुंबई, 18 (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों के 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार छठा दिन है जब बाजार में बिलवाली देखने को मिली है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

सोने ने की धमाकेदार वापसी, चांदी का दाम 2.35 लाख रुपए के पार

IANS | August 17, 2026 8:51 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार के सत्र में तेजी देखी गई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1,800 रुपए बढ़ गया है।

भारत के युवाओं में असाधारण क्षमता, पीएम-सेतु आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदल सकता है: जयंत चौधरी

IANS | August 17, 2026 8:03 PM

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि भारत के युवाओं में असाधारण महत्वाकांक्षा और क्षमता है। हमारी जिम्मेदारी इस क्षमता को भविष्य के लिए तैयार कौशल और वास्तविक अवसरों से जोड़ना है।

निफ्टी कंपनियों के मुनाफे की औसत वृद्धि दर अप्रैल-जून अवधि में 10 तिमाहियों के उच्चतम स्तर 18 प्रतिशत पर रही: रिपोर्ट

IANS | August 17, 2026 7:36 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। निफ्टी में शामिल कंपनियों के मुनाफे की औसत वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत रही है, जो कि 10 तिमाही में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

सुनील मित्तल ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, शबनम सिन्हा संभालेंगी कमान

IANS | August 17, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान किया है। इसके तहत अब सुनील भारती मित्तल कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड से इस्तीफा देंगे, जो कि 30 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट दूसरी तिमाही में 10 प्रतिशत घटा, प्रीमियम सेगमेंट बढ़ा

IANS | August 17, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्मार्टफोन बाजार में 2026 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, उपभोक्ताओं ने फोन अपग्रेड को टाल दिया, जबकि कंपनियों और रिटेलर्स ने अपने मौजूदा स्टॉक को कम करने पर ध्यान दिया। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

भारत में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत रही

IANS | August 17, 2026 5:48 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में बेरोजगारी दर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में जुलाई में कम होकर 5.1 प्रतिशत हो गई है। इसमें सालाना आधार और मासिक आधार दोनों में गिरावट देखी गई है। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी डेटा में दी गई।