भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | June 15, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन देश की विकास गाथा को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दीर्घकालिक विकास की गति बनाए रखने के लिए लगातार नवाचार, सुधार और संस्थागत मजबूती आवश्यक है।

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत टूटा

IANS | June 15, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की घोषणा के बाद सोमवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आने की आशंकाएं काफी हद तक कम हो गई हैं।

विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत-फ्रांस संबंध, सह-नवाचार के नए अवसर खोल रही साझेदारी: पीयूष गोयल

IANS | June 15, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि जैसे-जैसे भारत 'विकसित भारत' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, फ्रांस के साथ उसकी साझेदारी सह-नवाचार (को-इनोवेशन) और तकनीकी प्रगति के नए अवसरों के द्वार खोल रही है। साथ ही यह ऐसी तकनीकों और समाधानों को बढ़ावा दे रही है, जो केवल दोनों देशों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभदायक साबित होंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू, इंडिगो बनी उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन

IANS | June 15, 2026 10:22 AM

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार यानी 15 जून से आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं, जिससे उत्तरी भारत में हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में खुले

IANS | June 15, 2026 9:59 AM

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा के बाद जोखिम भावना को बढ़ावा मिलने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

'भारत इनोवेट्स 2026' भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान

IANS | June 14, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि 'भारत इनोवेट्स 2026' भारत-फ्रांस की साझेदारी में एक मील का पत्थर है। साथ ही, कहा कि यह मानवता की भलाई के लिए युवा भारती इनोवेटर्स द्वारा बनाए जा रहे सॉल्यूशंस को वैश्विक मंच प्रदान करता है।

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे से प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | June 14, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट से प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब तक कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूती मिलेगी।

भारत में निवेशकों के लिए इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद: पीएम मोदी

IANS | June 14, 2026 7:10 PM

नीस/नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों को देश में आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद हैं।

भारत का राजमार्ग नेटवर्क बीते 12 वर्षों में रिकॉर्ड 55,285 किलोमीटर बढ़ा

IANS | June 14, 2026 6:30 PM

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 तक 1,46,572 किलोमीटर का हो गया है, जो बीते 12 वर्षों में 55,285 किलोमीटर या 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दिखाता है। यह जानकारी सरकार द्वारा रविवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

'भारत इनोवेट्स' मंच से राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को 'खास उपलब्धि' की दी बधाई

IANS | June 14, 2026 6:09 PM

नीस, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने 'भारत इनोवेट्स' मंच से जो कहा उसका समर्थन लोगों की तालियों ने भी किया।