आईपीओ से पहले रेंटोमोजो ने बताईं कारोबारी चुनौतियां, सप्लायर निर्भरता और चुनिंदा शहरों पर ज्यादा कारोबार प्रमुख जोखिम

IANS | September 9, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। फर्नीचर और घरेलू उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेंटोमोजो ने अपने 1,255.57 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कई कारोबारी जोखिमों को चिन्हित किया है। कंपनी ने कहा है कि तीसरे पक्ष के आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता, कुछ चुनिंदा शहरों से अत्यधिक राजस्व प्राप्त होना और ग्राहकों द्वारा भुगतान में चूक उसकी वृद्धि और लाभप्रदता को प्रभावित कर सकते हैं।

यूपीआई और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल साउथ तक ले जाने की तैयारी, फिनटेक निर्यात बढ़ाने पर भारत का जोर: वाणिज्य सचिव

IANS | September 9, 2026 3:22 PM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि भारत को अपनी फिनटेक क्षमताओं, विशेष रूप से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के अनुभव का उपयोग करते हुए वैश्विक बाजारों में विस्तार करना चाहिए।

ग्रीनप्लाई ने एलएनजी से चलने वाले ट्रकों के जरिए ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए ग्रीनलाइन से साझेदारी की

IANS | September 9, 2026 2:59 PM

वडोदरा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को भारत में भारी ट्रकिंग क्षेत्र को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करने की दिशा में काम करने वाली प्रमुख ग्रीन लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स परिचालन में एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) से चलने वाले परिवहन को शामिल करेगी।

वर्ल्ड ईवी डे: भारत में अब तक एक करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई बिक्री, 79 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा बाजार

IANS | September 9, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पूरी दुनिया में बुधवार को 'वर्ल्ड ईवी डे' मनाया जा रहा है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की तरफ फोकस होने के कारण भारत में भी तेजी इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ रहे हैं और देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा ईवी वाहनों की बिक्री हो चुकी है और यह मार्केट बीते 12 वर्षों में 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग में जबरदस्त उछाल, 2021 से 49 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज

IANS | September 9, 2026 2:07 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का विनिर्माण क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है और इसका सीधा असर औद्योगिक रियल एस्टेट बाजार पर दिखाई दे रहा है। वाणिज्यिक रियल एस्टेट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी जेएलएल की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 के बाद से भारत में सकल मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग बढ़कर 6.9 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच गई है। इस दौरान क्षेत्र ने 49 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है, जो देश में विनिर्माण गतिविधियों के तेजी से विस्तार को दर्शाती है।

निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे डॉ. मनसुख मांडविया

IANS | September 9, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 11 और 12 सितंबर को मुंबई में भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार संबंधी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाना है।

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में 740 किलो मादक पदार्थ जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार

IANS | September 9, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले पखवाड़े के दौरान देशभर में चलाए गए आठ बड़े अभियानों में करीब 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त की है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, इन कार्रवाइयों के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थों में 709.6 किलोग्राम गांजा, 24.5 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हाइड्रोपोनिक कैनबिस और 5 किलोग्राम चरस शामिल है।

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

IANS | September 9, 2026 11:39 AM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में बुधवार को तेजी देखी गई।

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक

IANS | September 9, 2026 10:59 AM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मिडकैप आईटी कंपनी कोफोर्ज के अंतरिक ऑर्डट में कंपनी के बोर्ड मूल्यांकन प्रोसेस को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और चेयरमैन ओपी भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला, आईटी और सर्विसेज पर दबाव

IANS | September 9, 2026 9:42 AM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था।