मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, कच्चा तेल और एफआईआई की चाल से तय होगा शेयर बाजार का रुझान
मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, एफआईआई की चाल, कच्चे तेल की कीमत और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अपडेट से बाजार का रुझान तय होगा।