भारत का व्यापक आर्थिक आधार मजबूत, वैल्यूएशन लंबी अवधि के औसत के करीब: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। विकासशील बाजारों में भारतीय शेयर बाजार एक अलग तरह के निवेश के मौके के तौर पर उभरा है, देश का व्यापक आर्थिक आधार मजबूत बना हुआ है। ऐसे में अगर निवेशक टेक्नोलॉजी शेयरों से हटकर आगे देखते हैं तो इसका फायदा भारत को मिल सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।