सैमसंग इंडिया ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में की छंटनी

IANS | September 8, 2026 4:55 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। सैमसंग इंडिया ने टेलीविजन और होम एप्लायंसेज बिजनेस में छंटनी की है। इसकी वजह कंपनी की बढ़ती लागत, कम होती मांग और संस्थागत पुनर्गठन के बीच लागत कम करने की कोशिश है। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र 1,086 लाख हेक्टेयर के पार; दलहन और जूट के रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

IANS | September 8, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। देशभर में मौजूदा खरीफ सीजन में फसलों की कुल बुवाई का क्षेत्र 4 सितंबर तक अनुमानित रूप से 1,086.31 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,104 लाख हेक्टेयर था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वैश्विक तनावों के चलते बाजार लगातार दूसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स 555 अंक टूटा, निफ्टी में 0.61 प्रतिशत की गिरावट

IANS | September 8, 2026 4:01 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.73 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

स्विगी इंस्टामार्ट के डार्क स्टोर पर बेंगलुरु में पड़ा छापा, स्वास्थ्य मंत्री ने सामान खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करने की अपील की

IANS | September 8, 2026 3:57 PM

बेंगलुरु, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को स्विगी इंस्टामार्ट के एक डार्क स्टोर पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक्सपायर हो चुके खाने-पीने के सामान और दवाओं के स्टोरेज और बिक्री के खिलाफ तेज की गई मुहिम का हिस्सा थी।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल ढुलाई होगी तेज, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा: पीएम मोदी

IANS | September 8, 2026 3:30 PM

वडोदरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में समर्पित माल गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी) नेटवर्क के पूरा होने को भारत की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना माल ढुलाई का समय घटाने, परिवहन लागत कम करने और किसानों को अपने उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगले साल मई-जून में शुरू होने की उम्मीद : अश्विनी वैष्णव

IANS | September 8, 2026 3:13 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगले साल मई और जून में शुरू होने की उम्मीद है। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी।

पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के आईटीआई क्लस्टरों को मिली 735.70 करोड़ रुपए की मंजूरी

IANS | September 8, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कौशल विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एंप्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की सामरिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी है। यह निवेश राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) क्लस्टरों के आधुनिकीकरण और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण विकसित करने के लिए किया जाएगा।

मध्य पूर्व में तनाव का असर, भारत की क्रूड ऑयल बास्केट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

IANS | September 8, 2026 2:38 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव का असर भारत की क्रूड ऑयल बास्केट पर भी देखा जा रहा है और इसकी औसत कीमत अब चार महीने के उच्चतम स्तर 100.75 डॉलर पर पहुंच गई है।

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे, नौ में से छह कारोबारी सत्रों में दर्ज की गई गिरावट

IANS | September 8, 2026 2:18 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 3.1 प्रतिशत तक टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,251.60 रुपए पर पहुंच गए। हालिया गिरावट के साथ शेयर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और यह पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख उपभोक्ता शेयरों में शामिल हो गया है।

कोयला गैसीकरण योजना को मिला उद्योग जगत का मजबूत समर्थन, 37,500 करोड़ रुपए की योजना के पहले चरण में आए 7 आवेदन

IANS | September 8, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी कोयला एवं लिग्नाइट गैसीकरण प्रोत्साहन योजना को उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि योजना के पहले चरण में बड़े कॉर्पोरेट समूहों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से कुल सात आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो इस क्षेत्र में बढ़ते निवेश विश्वास को दर्शाते हैं।