रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा नेट एसआईपी प्रवाह, खाता बंद होने में बढ़ोतरी के बावजूद निवेशकों का भरोसा कायम
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और एसआईपी खातों के बंद होने की संख्या बढ़ने के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में म्यूचुअल फंड्स में नेट सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) निवेश रिकॉर्ड 2 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है और इससे स्पष्ट होता है कि खुदरा निवेशकों का दीर्घकालिक निवेश दृष्टिकोण मजबूत बना हुआ है।