एनएसई आईपीओ: इक्विटी ऑप्शंस में घटता मार्केट शेयर, सख्त होते डेरिवेटिव्स नियम और सीमित ग्रोथ के मौके बड़ी चुनौती

IANS | September 10, 2026 3:34 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) ऐसे समय पर बाजार में कदम रखने जा रहा है, जब एक्सचेंज इक्विटी ऑप्शंस में घटते मार्केट शेयर, सख्त होते डेरिवेटिव्स नियम और सीमित ग्रोथ के मौके जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

समावेशी वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में भारत की अहम भूमिका, ब्रिक्स के केंद्र में नई दिल्ली

IANS | September 10, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक आर्थिक शब्द के रूप में शुरू हुआ ब्रिक्स आज चार महाद्वीपों में फैला एक प्रभावशाली भू-राजनीतिक समूह बन चुका है। समय के साथ इसमें नए सदस्य देशों के शामिल होने से इसकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत लगातार बढ़ी है। इस विस्तारित समूह की कमान वर्ष 2026 में भारत के हाथों में है और देश अपनी चौथी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान संगठन को अधिक समावेशी, प्रभावी और समाधान-केंद्रित मंच बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

बीएसई में तकनीकी गड़बड़ी से कारोबार प्रभावित, जेरोधा यूजर्स ने एफएंडओ कीमतें अपडेट न होने की जताई शिकायत

IANS | September 10, 2026 3:07 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। गुरुवार को शेयर बाजार के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए ट्रेडिंग गतिविधियां प्रभावित हो गईं। एक्सचेंज ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सुबह 9:42 बजे कैश सेगमेंट के एक हिस्से और उससे जुड़े शेयरों में तकनीकी समस्या आई थी। हालांकि अन्य सभी सेगमेंट और पार्टिशन सामान्य रूप से काम करते रहे। बीएसई के अनुसार, तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान कर लिया और सुबह 10:08 बजे से सामान्य परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।

अगस्त में म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश बढ़कर रिकॉर्ड 32,297 करोड़ रुपए तक पहुंचा, गोल्ड ईटीएफ में निवेश उछलकर 2,597 करोड़ रुपए हुआ: एम्फी डेटा

IANS | September 10, 2026 2:15 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग के संगठन एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में एसआईपी प्रवाह (इन्फ्लो) जुलाई के 31,961 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 32,297 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अगस्त में एसआईपी का योगदान अब तक का उच्चतम स्तर रहा, जिसने मार्च में दर्ज किए गए 32,087 करोड़ रुपए और अगस्त में दर्ज किए गए 31,781 करोड़ रुपए के पिछले उच्चतम स्तर को पार कर लिया।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो अगस्त में 29,329 करोड़ रुपए रहा, एयूएम 87 लाख करोड़ रुपए के पार

IANS | September 10, 2026 1:32 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अगस्त में नेट इनफ्लो मासिक आधार पर 4,631.23 करोड़ रुपए बढ़कर 29,328.62 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जुलाई में 24,697.39 करोड़ रुपए था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से गुरुवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, अमेरिका के महंगाई डेटा का इंतजार

IANS | September 10, 2026 12:28 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हो रहा है, यह दिखाता है कि निवेशक दोनों कीमती धातुओं पर फैसला लेने से पहले अमेरिका के महंगाई के डेटा का इंतजार कर रहे हैं।

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

IANS | September 10, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल ने भारत में अपने आईफोन लाइनअप की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसकी वजह मेमोरी की बढ़ती लागत है। वहीं, कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नई पीढ़ी लॉन्च करने के साथ 'आईफोन डुओ' के साथ फोल्डेबल सेगमेंट में भी प्रवेश किया है, जिसकी कीमत 2.99 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' 2.99 लाख रुपए की कीमत पर भारत में हुआ लॉन्च

IANS | September 10, 2026 10:13 AM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 'आईफोन डुओ' लॉन्च करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर दी और भारत में इसकी कीमत 2,99,900 रुपए निर्धारित की गई है। इसके जरिए कंपनी का मकसद अपने प्रीमियम आईफोन इकोसिस्टम के साथ बड़ी डिस्प्ले देना और ऐसे यूजर्स को आकर्षित करना है जो कंटेंट देखने, मल्टीटास्किंग करने और कुछ नया बनाने के लिए नए तरीके तलाश रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, कच्चे तेल के 100 डॉलर के पार जाने से ऑटो और कंज्यूमर स्टॉक्स पर दबाव

IANS | September 10, 2026 9:41 AM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 36 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,727.96 और निफ्टी 8.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,430.00 पर था।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

IANS | September 9, 2026 11:41 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में विमानन अवसंरचना विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।