खाद्य महंगाई बढ़ने से सीपीआई में हुई बढ़ोतरी, मौसम और तेल की कीमतों से आगे भी जोखिम की संभावना: इकोनॉमिस्ट्स

IANS | September 14, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जुलाई में 4.5 प्रतिशत रहने वाली खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई। इसके पीछे मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई का आउटलुक अभी भी मौसम संबंधी जोखिमों और बाहरी कारकों के प्रति संवेदनशील बना हुआ है।

अक्टूबर में होने वाली एमपीसी बैठक से पहले आरबीआई गवर्नर ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, महंगाई और ब्याज दरों पर बढ़ी चर्चा

IANS | September 14, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब महंगाई के आउटलुक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मौद्रिक नीति की आगामी दिशा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

स्मार्टफोन अपनाने को बढ़ावा देने के लिए सरकार को मोबाइल फोन पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत करना चाहिए: उद्योग संगठन

IANS | September 14, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने सोमवार को सरकार से मोबाइल फोन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की। उद्योग संगठन ने कहा कि इस प्रस्ताव को जीएसटी परिषद की अगली बैठक में रखा जाना चाहिए ताकि स्मार्टफोन को अधिक किफायती बनाया जा सके।

भारत में खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंची, सोना-चांदी और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

IANS | September 14, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) शृंखला पर आधारित भारत की खुदरा महंगाई अगस्त 2026 में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी महीने की तुलना में मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है।

बोफा ने भारतीय शेयर बाजार पर बढ़ाया भरोसा, दिसंबर 2026 तक निफ्टी के 26,200 तक पहुंचने का लगाया अनुमान

IANS | September 14, 2026 4:54 PM

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बोफा यानी बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) सिक्योरिटीज ने लगभग दो वर्षों तक सतर्क रुख अपनाने के बाद भारतीय शेयर बाजारों को लेकर अपना दृष्टिकोण सकारात्मक कर लिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि निफ्टी दिसंबर 2026 तक 26,200 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 12 प्रतिशत की संभावित बढ़त को दर्शाता है।

टाटा बोइंग एयरोस्पेस ने हैदराबाद संयंत्र से 400वां अपाचे हेलीकॉप्टर फ्यूजलेज किया डिलीवर

IANS | September 14, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बोइंग और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के लिए अपना 400वां फ्यूजलेज तैयार कर उसकी डिलीवरी कर दी है, जो भारत की बढ़ती एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रणव अदाणी और करण अदाणी ने गणेश चतुर्थी पर ऐतिहासिक चिंचपोकली चा चिंतामणि के किए दर्शन

IANS | September 14, 2026 3:13 PM

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी के अवसर पर चिंचपोकली चा चिंतामणि में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

अमेरिकी महंगाई बढ़ने से फेड की ब्याज दर बढ़ाने की आशंका तेज होने से सोने की कीमतों में आई गिरावट

IANS | September 14, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़े आने के बाद वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। निवेशकों को अब इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना अधिक नजर आ रही है, जिसके चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में बिकवाली बढ़ी है।

'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

IANS | September 14, 2026 2:25 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित होने वाले 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाएगा, जहां भारत की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला में बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

एस्सार ग्रुप की ईईटी रिटेल ने ब्रिटेन के अग्रणी फ्यूल रिटेल नेटवर्क एसजीएन रिटेल का किया अधिग्रहण, 2031 तक 800 फ्यूल स्टेशन का लक्ष्य

IANS | September 14, 2026 1:49 PM

स्टैनलो (यूके), 14 सितंबर (आईएएनएस)। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स (ईईटी फ्यूल्स) की रिटेल इकाई ईईटी रिटेल लिमिटेड (ईईटी रिटेल) ने ब्रिटेन के प्रमुख स्वतंत्र फ्यूल फोरकोर्ट ऑपरेटर एसजीएन रिटेल के 100 प्रतिशत अधिग्रहण के लिए एक समझौते की घोषणा की है। इस अधिग्रहण के साथ ईईटी रिटेल के नेटवर्क में 118 नए फ्यूल स्टेशन जुड़ जाएंगे।