ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता, निवेश और व्यापार सहयोग को नई गति देने पर दिया जोर

IANS | September 13, 2026 5:05 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल, ने रविवार को सदस्य देशों के बीच महिला उद्यमियों के लिए अधिक अवसर, आपसी व्यापार और निवेश में वृद्धि तथा गहरे कारोबारी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है। उनका कहना है कि इससे ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमता को वास्तविक विकास और रोजगार सृजन में बदला जा सकेगा।

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

IANS | September 13, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने पंजाब में बिजली उत्पादन में आई कमी के लिए कोयले की अपर्याप्त उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज करते हुए रविवार को स्पष्ट किया कि राज्य के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराया गया है। मंत्रालय के अनुसार, पंजाब में बिजली उत्पादन पर असर पड़ने के पीछे मुख्य कारण बिजलीघरों का कम उपयोग, स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनियों (आईपीपी) में आई तकनीकी खराबियां और उपलब्ध कराए गए कोयले का समय पर उठान न होना है।

ब्रिक्स 2026 में दो दिन तक हुई चर्चा से एक्शन प्लान बनाने में मिली मदद : इंडस्ट्री

IANS | September 13, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स 2026 में दो दिन तक हुई चर्चा से हमें ऐसा एक्शन प्लान बनाने में मदद मिली है, जिससे आज के उथल-पुथल भरे दौर में रिस्क को कम और एसेट एवं लिक्विडिटी के बंटवारे में गवर्नेंस के स्टैंडर्ड्स को बेहतर किया जा सकता है। यह बयान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आए इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दिया।

भारत पहली बार 15 से 18 सितंबर तक करेगा 'वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026' की मेजबानी, गांधीनगर में जुटेंगे 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

IANS | September 13, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत पहली बार दक्षिण एशिया में 'वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (डब्ल्यूसीईएफ) 2026' की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन 15 से 18 सितंबर 2026 तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम "सर्कुलर इकोनॉमी: ट्रांजिशन फॉर पीपल एंड प्रॉस्पेरिटी" रखी गई है, जिसका उद्देश्य टिकाऊ विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, भारत-ईरान आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर हुई चर्चा

IANS | September 13, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को ईरान के वित्त मंत्री डॉ. सैयद अली मदनिजादेह के साथ बैठक कर दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान हुई, जहां दोनों पक्षों ने साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाना और आसान पेमेंट सिस्टम जरूरी: ईईपीसी इंडिया

IANS | September 13, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। देश की इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली मुख्य संस्था ईईपीसी इंडिया ने ब्रिक्स देशों के बीच गैर-शुल्क बाधाओं (नॉन-टैरिफ बैरियर्स) को खत्म करने और आसान पेमेंट सिस्टम बनाने की मांग की है। उसने कहा है कि ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार को नई गति देने के लिए नॉन-टैरिफ बैरियर्स को समाप्त करना और स्थानीय मुद्राओं में आसान पेमेंट सिस्टम विकसित करना बेहद आवश्यक है।

बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरा हुआ, अश्विनी वैष्णव बोले-इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले

IANS | September 13, 2026 1:52 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरे हो गए हैं और इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले हैं।

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

IANS | September 13, 2026 1:20 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की माल ढुलाई में अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान यात्री यातायात में भी वृद्धि हुई, जो देशभर में रेल परिवहन की लगातार बनी मांग को दर्शाता है। यह जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई।

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

IANS | September 13, 2026 11:21 AM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से इस महीने अब तक (1-12 सितंबर तक) 14,474 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट से निकाले गए हैं। इससे पहले जुलाई और अगस्त में सकारात्मक इनफ्लो दर्ज किया गया था।

2026 में नहीं आएगा ओपनएआई का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन

IANS | September 13, 2026 10:28 AM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने उस मांग का समर्थन किया, जिसमें एआई सिस्टम की बढ़ती ताकत के चलते उस पर नियंत्रण खोने और सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के धीमी विकास की वकालत की गई थी। साथ ही, कहा कि 2026 में ओपनएआई का आईपीओ नहीं आएगा।