कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, पीएसयू बैंक और ऑटो में खरीदारी
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 45.83 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,150.62 और निफ्टी 13.80 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,277.30 पर खुला।