सेबी ने अपने स्कोर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जून में निवेशकों की 5,000 से अधिक शिकायतों का किया निवारण
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपने स्कोर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जून में निवेशकों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई 5,000 से अधिक शिकायतों का निवारण किया है। यह जानकारी बाजार नियामक की ओर से एक नोट में दी गई।