साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए 8 बैंकों में पायलट आधार पर चल रहा आईडीपीआईसी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

IANS | September 18, 2026 8:55 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (आईडीपीआईसी) फिलहाल 8 बैंकों के साथ पायलट आधार पर संचालित हो रहा है और आरबीआई इसके व्यापक क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रहा है।

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा साझेदार, दिख रहा अपार अवसर: ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 18, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के दूसरे दिन शुक्रवार के दौरान वैश्विक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भारत के तेजी से उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत इस उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है। मलेशिया, जापान और अन्य देशों के उद्योग प्रतिनिधियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भारत की बढ़ती क्षमताओं, सरकारी समर्थन, प्रतिभा और निवेश अवसरों की सराहना की।

भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम निर्माण के चरण में, आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर पैदा होंगे निवेश और रोजगार के अवसर: इंडस्ट्री लीडर्स

IANS | September 18, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के दूसरे दिन शुक्रवार को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले वर्षों में इसमें बड़े पैमाने पर निवेश, तकनीकी विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उनका कहना है कि सरकार की नीतियां, प्रोत्साहन योजनाएं और बढ़ती वैश्विक रुचि भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण और तकनीकी नवाचार के प्रमुख केंद्रों में शामिल कर सकती हैं।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर: आरबीआई

IANS | September 18, 2026 6:36 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू से की मुलाकात

IANS | September 18, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने के संबंध में एक सार्थक बैठक की।

आरबीआई ने अतिरिक्त तरलता के बीच वीआरआरआर नीलामी के माध्यम से अवशोषित किए 2.23 लाख करोड़ रुपए

IANS | September 18, 2026 5:13 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने और अल्पकालिक मुद्रा बाजार दरों को रेपो दर के अनुरूप बनाए रखने के लिए वैरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के माध्यम से 2.23 लाख करोड़ रुपए अवशोषित किए हैं।

तेल की कीमतों में उछाल से निपटने के लिए पाकिस्तान ने सरकारी वाहनों के ईंधन कोटे में कटौती की

IANS | September 18, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सरकारी खर्च में कटौती के लिए एक नए दौर के उपायों की घोषणा की है। इनमें सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में कटौती भी शामिल है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति बाधित होने के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर ये कदम उठाए गए हैं। यह जानकारी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

‘उम्मीद से बेहतर’ यूपीआई एमडीआर के बाद बर्नस्टीन ने पेटीएम के आय के अनुमान को बढ़ाया

IANS | September 18, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने यूपीआई के अंतिम मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) ढांचे के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद पीटीएम के लिए अपनी आय के अनुमान बढ़ा दिए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इससे कंपनी के पेमेंट्स कारोबार में उपभोक्ता और मर्चेंट, दोनों स्तरों पर कमाई बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स सपाट बंद, निफ्टी में 33 प्रतिशत तक की बढ़त, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

IANS | September 18, 2026 4:20 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ।

एफएसएसएआई ने शिशु पोषण उत्पादों को लेकर नेस्ले इंडिया के खिलाफ तीन मामलों में शुरू की कानूनी कार्रवाई

IANS | September 18, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नेस्ले इंडिया के खिलाफ उसके शिशु पोषण उत्पादों को लेकर कथित नियामकीय उल्लंघनों के संबंध में तीन अलग-अलग न्यायनिर्णयन (एडजुडिकेशन) मामले शुरू किए हैं। इनमें एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 जैसे उत्पाद शामिल हैं।