भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | July 17, 2026 9:28 AM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 367 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,554 और निफ्टी 90 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,163 पर था।

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट में क्या-क्या हुआ बदलाव? जानिए कैसे होगी टिकट बुकिंग और क्या हैं नए फीचर्स

IANS | July 16, 2026 9:17 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अपने करोड़ों यात्रियों के लिए नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस नए पोर्टल का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है। फिलहाल वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी किया गया है, ताकि यात्रियों से फीडबैक लेकर इसमें जरूरी सुधार किए जा सकें। रेलवे का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह में सभी सुझावों को शामिल करने के बाद नया पोर्टल पूरी तरह से लॉन्च कर दिया जाएगा।

अब इनकम टैक्स पोर्टल पर दिखेगी विदेशों में आपकी संपत्ति और आय की जानकारी, सीबीडीटी ने शुरू की नई सुविधा

IANS | July 16, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। करदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर पात्र करदाताओं के एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) में विदेशों में मौजूद संपत्तियों और विदेशी आय से जुड़ी जानकारी दिखाने की सुविधा शुरू कर दी है। यह जानकारी ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन (एईओआई) व्यवस्था के तहत प्राप्त होती है।

भारत की पहली निजी ऑर्बिटल रॉकेट उड़ान की तैयारी तेजी, 18 जुलाई को विक्रम-1 की पहली टेस्ट फ्लाइट करेगी स्काईरूट एयरोस्पेस

IANS | July 16, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। देश की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 18 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी-शार) के पहले लॉन्च पैड से अपने विक्रम-1 ऑर्बिटल रॉकेट की पहली टेस्ट फ्लाइट का प्रयास करेगी।

भारत और फिनलैंड यूरोपीय संघ के एफटीए के तहत अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए तैयार हैं: पीयूष गोयल

IANS | July 16, 2026 8:31 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को फिनलैंड की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री रिक्का पुर्रा से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत बनाने, व्यापार और निवेश बढ़ाने तथा डिजिटलीकरण और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की।

नोएडा के कई सेक्टरों में खराब मोबाइल नेटवर्क से कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों ने ट्राई से की ड्राइव टेस्ट कराने की मांग

IANS | July 16, 2026 7:32 PM

नोएडा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। एक ओर भारत दुनिया में 6जी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के कई सेक्टरों और दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में कंपनियां लंबे समय से खराब मोबाइल नेटवर्क और बार-बार कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रही हैं। लगातार आ रही इस दिक्कत से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।

आरबीआई ने फेमा उल्लंघन मामले में एपोथेकॉन फार्मास्यूटिकल्स को दी राहत, 40.52 लाख रुपए जमा करने पर ईडी की जांच हुई बंद

IANS | July 16, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एपोथेकॉन फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फेमा यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में कंपाउंडिंग ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत कंपनी ने एकमुश्त 40.52 लाख रुपए का भुगतान किया, जिसके बाद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच बंद कर दी गई। ईडी ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में न्यूजेन सॉफ्टवेयर का मुनाफा 41 प्रतिशत घटा, तिमाही आधार पर राजस्व और ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी कमजोर

IANS | July 16, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में प्रदर्शन कमजोर रहा। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 40.9 प्रतिशत घटकर 62.8 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 106 करोड़ रुपए था।

एप्पल ने भारत में लॉन्च किया 'बैक टू स्कूल' ऑफर, मैक खरीदने पर मिलेगा फ्री एयरपॉड्स

IANS | July 16, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने गुरुवार को भारत में अपना 'बैक टू स्कूल एजुकेशन' ऑफर लॉन्च किया, जिसके तहत स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और टीचर्स को चुनिंदा मैक और आईपैड खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएंगी।

विप्रो का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 4.7 प्रतिशत गिरा, आय भी करीब सपाट रही

IANS | July 16, 2026 5:06 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफे में तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, इस दौरान आय में मामूली एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।