हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नवरात्र की शुरुआत खास अंदाज में की। उन्होंने तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने पॉपुलर डांस बैले 'दुर्गा' की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अपने क्लासिकल डांस के जरिए मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति को दर्शाया। अपनी परफॉर्मेंस की वीडियो उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा की।