'शायद' से 'सलाम वेंकी' तक, संवेदनशील विषय पर बनी फिल्में, जिसमें की गई इच्छा मृत्यु की 'गुजारिश'
मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) का मुद्दा सुर्खियों में है। साल 2013 से कोमा में रह रहे हरियाणा के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी है। परिवार की गुहार पर अदालत ने फैसला दिया है। भारतीय सिनेमा ने इस संवेदनशील विषय को कई बार गहराई से छुआ है। ये फिल्में न सिर्फ इच्छामृत्यु पर बहस छेड़ती हैं, बल्कि मरीज की गरिमा, परिवार के दर्द और समाज के नैतिक सवालों को भी उठाती हैं।