मुंबई में 45 साल के सफर पर अनुपम खेर ने जताया आभार, बोले- सपनों के शहर ने मुझे गढ़ा
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपने काम से जुड़े अपडेट के साथ ही जिंदगी से जुड़े किस्से-कहानियों को साझा कर प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि सपनों के शहर यानी मुंबई में उन्हें 45 साल हो चुके हैं।सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने मुंबई को धन्यवाद देते हुए शहर के साथ जुड़े अपने सफर को याद किया।