समाज लोगों को हीरो या विलेन बनाने में करता है जल्दबाजी, कम होता जा रहा ध्यान : जीत

IANS | August 11, 2026 5:07 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाली सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता जीत एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक ही व्यक्ति को लेकर समाज की सोच बिल्कुल अलग नजर आती है। कोई उसे क्रांतिकारी मानता है तो कोई अपराधी। इसी विषय के बहाने जीत ने समाज के लोगों को जल्दी से हीरो या विलेन मान लेने की आदत पर अपनी राय रखी।

लोमड़ी के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी, नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार

IANS | August 11, 2026 4:27 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है। छात्र आंदोलनों को लेकर बॉलीवुड की भूमिका पर चल रही बहस के बीच कंगना ने अभिनेता की पुरानी टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहा और देश के प्रति उनकी वफादारी पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया से परेशान कुणाल कपूर बोले-'हर बार इससे दूर होने पर ज्यादा गुस्सा और नकारात्मकता महसूस होती है'

IANS | August 10, 2026 3:21 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। आज के दौर में सोशल मीडिया ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और खबरों से अपडेट रखने का काम आसान किया है लेकिन इसके कुछ दूसरे पहलू भी हैं। लगातार एक जैसी नकारात्मक खबरें, बहस और विवाद देखने से लोगों के मूड और सोच पर असर पड़ने की बात अक्सर सामने आती रही है। अब बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने भी सोशल मीडिया को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं और बताया है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताने के बाद वह खुद को किस तरह महसूस करते हैं।

जब सिनेमा के महारथी पी. जयराज ने खो दी थी जीवनभर की जमा पूंजी, जिनके नाम दर्ज है लंबे फिल्मी करियर का रिकॉर्ड

IANS | August 10, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। यह दास्तां है भारतीय सिनेमा के उस कलाकार की, जिसने मूक फिल्मों के दौर से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा और आगे जाकर सभी का चहेता बन गया। उनका यह जलवा आधुनिक सिनेमा के दौर में भी कायम रहा। बात हो रही है कि सुप्रिसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता पी. जयराज की। भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी एक सिरे से लिखा जाएगा, तो पहली फेहरिस्त में पी. जयराज का नाम शामिल होगा।

बेटे लक्ष्य का पिता बनने के सफर पर बोले तुषार कपूर, कहा-'जब चाहा तभी पिता बना, वह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह'

IANS | August 9, 2026 6:11 PM

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने अपने बेटे लक्ष्य के साथ अपने रिश्ते और पिता बनने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। तुषार कपूर उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने सिंगल फादर के तौर पर अपने बच्चे की परवरिश करने का फैसला लिया। साल 2016 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने।

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

IANS | August 9, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर गायक सोनू निगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगीत उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है। सर्जरी के दौरान दर्द के बावजूद सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर में अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाया। उन्होंने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

जन्मदिन विशेष : डेब्यू फिल्म 'सौदागर' से रातों-रात शोहरत, फिर मिली गुमनामी...

IANS | August 8, 2026 9:10 PM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने 90 के दशक में कई ऐसे सितारे देखे, जिन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन कलाकारी के दम पर डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया। उन्हीं कलाकारों में एक नाम विवेक मुशरान का है। विवेक मुशरान का जन्म 9 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुआ था।

सोनू निगम ने पहली बार हिंदी-हरियाणवी गाना 'चुन्नी' गाया, बताया- 'यह रोमांस और मस्ती से भरपूर है'

IANS | August 7, 2026 4:32 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे मशहूर सिंगर सोनू निगम ने पहली बार हिंदी-हरियाणवी संगीत की दुनिया में कदम रखा है। उनका नया गाना 'चुन्नी' रिलीज हो गया है। इसमें रोमांस, मस्ती और हरियाणवी संस्कृति की खूबसूरत झलक है।

'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार

IANS | August 7, 2026 3:01 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके पास छह पालतू बिल्लियां हैं, जिनको लेकर ईशा ने कहा कि जब वह लंबे और थकाऊ शूटिंग शेड्यूल के बाद घर पहुंचती है, तो उन्हें सबसे ज्यादा सुकून अपनी बिल्लियों के बीच ही मिलता है।

बेटी की बीमारी को याद कर भावुक हुए राकेश रोशन, बोले-'कई बार अकेले में रोया लेकिन उसके सामने हमेशा मुस्कुराया'

IANS | August 6, 2026 4:07 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे मुश्किल दौर को याद किया, जब उनकी बेटी सुनैना रोशन कैंसर, फैटी लिवर और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उस समय एक पिता के तौर पर वह अंदर से पूरी तरह टूट गए थे, लेकिन बेटी के सामने हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आते थे ताकि उसका हौसला बना रहे।