धोखे, झूठ और रहस्यों की झलक दिखाता है 'किलर सूप' का ट्रेलर
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज 'किलर सूप' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस दमदार ट्रेलर में एक महत्वाकांक्षी शेफ स्वाति शेट्टी की कहानी है, जो चाहती है कि दुनिया उसके पाया सूप का आनंद ले। इसमें सस्पेंस के साथ डार्क कॉमेडी की भी झलक है।