जब मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम से पूछा, 'क्या एक लेखक के रूप में आपने खुद को बेच दिया है?'
मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार मनोज कुमार न केवल शानदार अभिनेता रहे, बल्कि उन्होंने एक सफल निर्माता-निर्देशक के तौर पर भी पहचान बनाई। उनकी कई फिल्मों ने गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली का जश्न मनाया है। आज उनके निधन से बॉलीवुड जगत को गहरा सदमा पहुंचा है। मनोज कुमार देशप्रेम और सादगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। उनके कई किस्से मशहूर हैं। इन्हीं में से एक किस्सा है, जब वह अमृता प्रीतम से नाराज हो गए थे।