यशराज फिल्म्स का बड़ा ऐलान, 'वॉर 2' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के जरिए पहली बार दो सुपरस्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।