प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'

IANS | September 9, 2026 12:46 PM

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने जब 90 के दशक के आखिर में फिल्मों में कदम रखा था, तब बॉलीवुड का माहौल आज से काफी अलग था। कैमरे अलग थे, शूटिंग का तरीका अलग था और कलाकारों के लिए अपनी आवाज और अभिनय को लेकर भी एक अलग तरह की तैयारी करनी पड़ती थी। करीब 28 साल के अपने सफर में प्रीति ने न सिर्फ कई दौर की फिल्मों को देखा, बल्कि खुद उस बदलाव का हिस्सा भी बनीं, जिसने हिंदी सिनेमा को धीरे-धीरे नई दिशा दी।

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

IANS | September 8, 2026 10:14 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने वैवाहिक संबंधों में आई परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब सुनीता ने कहा था कि वह गोविंदा जैसा पति पाकर खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं।

लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक

IANS | September 8, 2026 12:34 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिसा रे ने 1980 के दशक की अपनी यादों को ताजा करते हुए उस दौर के संगीत, फैशन और बेफिक्र जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि 80 का दशक उनके लिए सिर्फ फैशन और संगीत का दौर नहीं था, बल्कि उनकी जिंदगी का वह हिस्सा था, जिसमें गर्मियों की छुट्टियां, दोस्तों के साथ साइकिल चलाना, रेडियो पर तेज आवाज में गाने सुनना और थोड़ी-सी बगावत सब कुछ शामिल था।

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

IANS | September 7, 2026 6:16 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह के लिए 'जूही मूई' सिर्फ एक सीरियल नहीं था, बल्कि ऐसा सफर था जिसमें उन्होंने अपने किरदार के साथ खुद को भी काफी हद तक जोड़ा। यही वजह है कि जब इस शो के ऑफ एयर होने की खबर सामने आई, तो ईशा के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं रहा।

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

IANS | September 7, 2026 3:15 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने 'बिग बॉस 20' के घर में आते ही अपनी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे शायद बहुत से लोग खुद को जोड़ पाएंगे। शो को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है।

'नायक' के 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया क्यों आज भी दिल के करीब है टीवी रिपोर्टर शिवाजी राव का किरदार?

IANS | September 7, 2026 2:21 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार हैं, जो दर्शकों को आज भी याद हैं। इन्हीं में से एक है 'नायक: द रियल हीरो' का शिवाजी राव। साल 2001 में आई इस फिल्म की लोकप्रियता वक्त के साथ बढ़ती गई। फिल्म में दिखाया गया था कि अगर किसी आम इंसान को व्यवस्था बदलने की ताकत मिल जाए, तो वह उस ताकत का इस्तेमाल कैसे करता है।

सुपरहिट गानों ने लिखी ब्लॉकबस्टर कहानी : 'हनुमान अंश' के भजनों ने दोहराया 'जय संतोषी मां' और 'कांतारा' का इतिहास

IANS | September 7, 2026 1:50 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनके गानों ने भी उनकी सफलता में जबरदस्त योगदान दिया है। ये फिल्में अपने कंटेंट और लोकप्रिय गीतों के कारण बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। हालिया रिलीज फिल्म 'हनुमान अंश' इसी कड़ी में शामिल हैं।

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

IANS | September 7, 2026 11:30 AM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में माही की एंट्री ने उनके फैंस को काफी उत्साहित किया है। शो में आने के बाद जहां दर्शक उनके अलग-अलग अंदाज को देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं उनके पिछले शो 'सहर होने को है' से बाहर होने को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। ऐसी चर्चा थी कि माही ने 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए अपना पिछला शो छोड़ा है।

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

IANS | September 6, 2026 6:28 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

भानुमति रामकृष्ण: सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, जिन्होंने तीन भाषाओं की फिल्मों में काम कर रचा इतिहास

IANS | September 6, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में कई सितारे आए और गए लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे हैं जिनकी कला, अभिनय और व्यक्तित्व ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसा दिया। ऐसा ही एक नाम है पी. भानुमति रामकृष्ण। पी भानुमति रामकृष्ण सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं बल्कि वह गायिका, संगीतकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखिका भी थीं। उन्हें तेलुगु सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है।