'काम मिलना सिर्फ शुरुआत है, टिके रहने की कोई गारंटी नहीं', कुशाल आहूजा ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई
मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्टर कुशाल आहूजा ने 'झनक' शो से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। आईएएनएस के साथ खास बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने की चुनौती पर बात की। उन्होंने बताया कि किसी कलाकार के लिए पहला मौका मिलना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में बने रहना है। यहां किसी भी कलाकार के भविष्य को लेकर कोई पक्की गारंटी नहीं होती।